{"_id":"686040a237b1b1603801bea4","slug":"incharge-of-iffco-centers-went-for-training-fertilizer-distribution-stopped-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-146908-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रशिक्षण पर गए इफकाे केंद्रों के प्रभारी, खाद वितरण बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रशिक्षण पर गए इफकाे केंद्रों के प्रभारी, खाद वितरण बंद
विज्ञापन
पुवायां में बंद पड़ा इफको किसान सेवा केंद्र। संवाद
पुवायां। इफको किसान सेवा केंद्र पुवायां, खुटार और बंडा के प्रभारियों के प्रशिक्षण पर जाने से केंद्र बंद हो गए हैं। इससे किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है।
इस समय धान की रोपाई तेजी से हो रही है। धान में तमाम किसान डीएपी और यूरिया खाद का प्रयोग करते हैं। किसान इफको की खाद को तरजीह देते हैं। इस कारण इफको किसान सेवा केंद्रों पर खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ रहती है। खाद की अत्यधिक जरूरत और बिक्री के समय इफको केंद्र पुवायां के प्रभारी चंद्रास मजूमदार, खुटार केंद्र के प्रभारी राजीव चौधरी और बंडा इफको केंद्र के प्रभारी अरविंद कुमार को प्रशिक्षण के लिए गुड़गांव भेज दिया गया है। प्रभारियों के प्रशिक्षण पर जाने से केंद्र बंद हो गए हैं और किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है।
पुवायां के किसान राजकुमार, चंद्रपाल, विकास कुमार शनिवार को यूरिया लेने मंडी समिति परिसर स्थित इफको केंद्र पहुंचे, लेकिन दुकान बंद मिलने से वापस लौट गए। किसानों ने बताया कि धान की रोपाई के तत्काल बाद यूरिया डालनी पड़ती है, लेकिन इफको दुकान बंद होने के कारण निजी दुकानों से यूरिया लेनी पड़ेगी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पाकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव भी इफको केंद्र पहुंचे और केंद्र बंद होने पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से वार्ता की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रभारियों को प्रशिक्षण पर भेजा जाना था, तो दुकान खुलने की वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए थी। सोमवार को केंद्र न खुले तो आंदोलन किया जाएगा।
--
इफको केंद्र पुवायां, बंडा और खुटार के प्रभारी प्रशिक्षण पर गए हैं, इस कारण केंद्र बंद हैं। प्रभारियों के सोमवार या मंगलवार को प्रशिक्षण से वापस लौटने पर केंद्र खुलेंगे।
रामरतन सिंह, फील्ड ऑफिसर इफको शाहजहांपुर
-- -- -- -- -- -
खाद को लेकर विधायक ने लिखा पत्र
शाहजहांपुर। ददरौल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अरविंद सिंह ने डीएम को पत्र भेजकर बताया कि पूरे जनपद में साधन सहकारी समितियां व संघाें पर डीएपी व यूरिया खाद नहीं पहुंच रही है। जनपद में काश्तकार धान की रोपाई में डीएपी खाद को डालता है। खाद बफर गोदाम पर है, उन्हें तत्काल सोसाइटी व संघों पर भेजा जाए। संवाद