शाहजहांपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में 25 यूपी एनसीसी बटालियन के 10 दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन करने के बाद कैंप कमांडेंट कर्नल संग्राम सिंह चीमा ने बताया कि शिविर के दौरान अनुशासन बनाए रखना जरूरी है। जीवन में आगे बढ़ाने के लिए अनुशासन बहुत ही अहम है। अनुशासित व्यक्ति ही सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। बताया कि शिविर में प्रशिक्षण के साथ वाद-विवाद, चित्रकला प्रतियोगिता, फायरिंग, ड्रिल, रस्साकशी भी कराई जाएगी।
इस दौरान बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल आनंद शर्मा, सूबेदार मेजर सुनील सिंह रावत मौजूद रहे। कैंप में स्थानीय और पीलीभीत जिले के 25 शिक्षण संस्थाओं के 600 कैडेट भाग ले रहे हैं। संवाद

जवाहर नवोदय स्कूल में एनसीसी कैंप में उपस्थित कैडेट। स्रोत: एनसीसी