फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In Tilhar, the accused of making a young man disappear beat up his mother.

Shahjahanpur News: तिलहर में युवक को गायब करने के आरोपियों ने मां से की मारपीट

Wed, 26 Nov 2025 10:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
In Tilhar, the accused of making a young man disappear beat up his mother.
तिलहर। रुजवारी गांव के अमरजीत को काम दिलाने के बहाने गांव के ही दो युवक अपने साथ गाजियाबाद ले गए। मां दीपा का आरोप है कि दोनों युवकों ने उनके बेटे को गायब कर दिया और इस बारे में उनसे पूछताछ करने पर आरोपियों ने उनसे मारपीट की। करीब दो वर्ष पुराने इस मामले में पुलिस ने बुधवार को न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमरजीत की मां ने बताया कि पांच अक्तूबर 2023 की शाम उनके पुत्र अमरजीत को गांव के जंटर और विपिन यह कहकर अपने साथ गाजियाबाद ले गए कि वहां काम दिला देंगे। बाद में दोनों युवक घर लौट आए, लेकिन अमरजीत नहीं लौटा। दीपा ने बताया कि काफी दिन बीत जाने पर भी बेटे का सुराग नहीं मिला और उससे फोन पर भी बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

आरोपियों से बेटे के बारे में दोबारा पूछताछ की तो उन्होंने पीटा। थाने में तहरीर देने पर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इस पर उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि लापता युवक की तलाश के साथ ही घटना से जुड़े सभी अहम पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed