{"_id":"5f1881948ebc3e63b956ecf0","slug":"in-the-race-to-get-free-ration-the-risk-of-corona-was-forgotten-shahjahanpur-news-bly4136664100","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त राशन पाने की होड़ में कोरोना का खतरा भुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त राशन पाने की होड़ में कोरोना का खतरा भुलाया
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत कार्ड धारकों को चावल और चना का मुफ्त वितरण किए जाने के दौरान महानगर में उचित दर दुकानों पर उपभोक्ताओं की भीड़ जुटने लगी। बुधवार को कई जगह मुफ्त राशन पाने की होड़ में शामिल महिलाएं और पुरुष सामाजिक दूरी को भुलाकर खड़े दिखे।
बता देें कि इस योजना के तहत सभी श्रेणियों के करीब पांच लाख से अधिक कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो चावल और प्रति कार्ड एक किलो चना मुफ्त दिया जा रहा है। पहले यह योजना जून तक चलाई जानी थी, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप और दिहाड़ी कमाने वाले परिवारों के आर्थिक संकट को देखते योजना की अवधि पांच माह के लिए बढ़ा दी गई है। शुरुआती लॉकडाउन मेें खाद्यान्न वितरण के दौरान उचित दर दुकानों के आगे भीड़ नियंत्रण और लोगों के बीच दूरी बनाए रखने को पुलिस की ड्यूटी लगाई गई, लेकिन इस बार पुलिस की ड्यूटी हटा ली गई। अधिकांश दुकानों पर सुबह नौ बजे से राशन वितरण शुरू हुआ, लेकिन कोटेदारों की दुकानों के आगे भीड़ सुबह आठ बजे से जुटने लगी। पहले राशन पाने के लिए दुकान पर कार्ड जमा करने की होड़ लगी तो लोग एक स्थान पर सिमटे दिखाई दिए।
तारीन टिकली नई कालोनी की उचित दर दुकान पर दोपहर तक भीड़ जमी रही। इसी तरह मदराखेल, तिलहरजई, आनंदपुरम, अलीजई, महमद जंगला आदि मोहल्लों की दुकानों पर भी राशन के लिए लोग दुकानों के बाहर बनाए गए गोलों के बजाय समूहों में खड़े दिखाई दिए।