फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In the meeting regarding the CBA election Candidates sought votes for themselves

सीबीए चुनाव को लेकर सभा में प्रत्याशियों ने अपने लिए मांगे वोट

Wed, 22 Dec 2021 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
In the meeting regarding the CBA election Candidates sought votes for themselves
शाहजहांपुर के कचहरी में आयोजित सभा में मंच पर बैठे सेंट्रलवार एसोएशिन के पदाधिकारी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर कचहरी स्थित राजीव सभागार में चुनावी सभा का आयोजन किया गया। इसमें वार्षिक कार्यकारिणी के लिए 23 दिसंबर को होने वाले चुनाव में अध्यक्ष व महासचिव समेत 22 पदों के लिए 39 प्रत्याशियों ने अपनी प्राथमिकताओं को गिनाने के साथ वोट मांगे।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अजीजुल रहमान अंसारी ने कहा कि यदि उन्हें मौका मिला तो वह सेवा व समर्पण की भावना से कार्य करेंगे। बार की गरिमा को बनाए रखेंगे। इसी पद के प्रत्याशी कृष्ण कुमार ने कहा कि मेरा चुनाव लड़ने का मकसद भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था और वर्तमान व्यवस्था में परिवर्तन करना है। प्रत्याशी संजीव कुमार अग्निहोत्री ने कहा कि अगर उनको मौका मिला तो वह जायज मांगों का निराकरण कराएंगे। सभी के सम्मान को बनाए रखेंगे। मुरारी लाल राजपूत ने कहा कि उनके अध्यक्ष बनने पर हर समस्या का निस्तारण स्वत: हो जाएगा।
विज्ञापन

महासचिव पद के प्रत्याशी अजय सिंह यादव ने कहा कि उनके कार्य व्यवहार से सभी परिचित हैं। कोई आपराधिक इतिहास नहीं है, इसी आधार पर उनको मौका दें। अवधेश सिंह तोमर ने कहा कि अगर उनको मौका मिलता है, तो वह हर माह बैंक में वकीलों की समस्याओं का निस्तारण कराएंगे। राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि उन्हें सेवा करने का अवसर दिया जाए, वह वकीलों के विश्वास को झुकने नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी हरेंद्र कुमार राजवंशी, नीति सक्सेना, रामेंद्र कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी दीपक कुमार, मलिखान, नदीम अहमद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद जुबैर, शुभम गुप्ता, संयुक्त मंत्री पद पर अमित कुमार कनौजिया, ब्रजपाल, गजेंद्र बहादुर श्रीवास्तव, ज्ञानदेव दीक्षित, मीता गुप्ता, राजीव कुमार शुक्ला ने वोट मांगे। कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी राकेश कुमार शुक्ला, कमलेश्वर सिंह, सतीश चंद्र गुप्ता ने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह सदस्य पदों के लिए प्रत्याशी अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, आशीष कुमार जौहरी, चंद्रपाल सिंह, चंद्रप्रकाश, शिशुपाल सिंह, संजय सक्सेना, शफीकुद्दीन, कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह सदस्य पदों के प्रत्याशी आदर्श मिश्रा, अमित कुमार शर्मा, असलम हसन खां, अतुल कुमार सैनी, गौरव मिश्रा, कमलेश कुमार पांडेय, प्रमोद कुमार, गौरव सिंह ने वोट देने की अपील की है।

चुनाव अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा, सहायक चुनाव अधिकारी रमेश कुमार, सतेंद्र सिंह यादव, नीरज पाठक, गुलिस्तां खान, अध्यक्ष अनंत कुमार, महासचिव अनीत कुमार द्विवेदी, कार्यालय प्रभारी वेदपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed