{"_id":"57b600b54f1c1b77766ecccf","slug":"in-the-last-day-of-sawan-shiwalyon-gunje-bomb-bomb-naive-acclamation","type":"story","status":"publish","title_hn":" सावन के अंतिम दिन शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के जयघोष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के अंतिम दिन शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के जयघोष
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Fri, 19 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
शिवालय
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के अंतिम दिन को क्रांतिकारियों की नगरी शिवमय हो गई। हर ओर भगवान भोलेनाथ की जय-जयकार ही सुनाई दे रही थी। श्रद्घालुओं ने अपने आराध्य देव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
सावन के अंतिम दिन को भोर होते ही मंदिरों की घंटियां टनटनाने लगी थीं। पुरुष, महिलाएं, बच्चे और युवा सभी हाथों में पूजा की थाली लिए लंबी कतारों में लगे रहे। अपनी बारी आने पर भक्तों ने भोले बाबा का अभिषेक कर बेलपत्र, पुष्प, फल, मिष्ठान, भांग, धतूरा, चंदन, अक्षत आदि अर्पित कर सुख-समृद्घि की कामना की। यह सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। यही सिलसिला देर रात तक देखने को मिला।
श्री बाबा विश्वनाथ मंदिर और बाबा बनखंडीनाथ मंदिर को बिजली की झालरों और पुष्प-पत्तों से सजाया गया। देर रात तक भक्त प्रसाद चढ़ाकर आरती करते रहे। सुरक्षा के लिहाज से सभी प्रमुख मंदिरों में पुलिस बल तैनात रहा। महिला पुलिस की भूमिका खास तौर पर सराहनीय रही। वहीं नगर पालिका ओर से मंदिरों केआसपास सफाई कराकर चूना डलवाया गया।