{"_id":"579de7f44f1c1bdb762b8955","slug":"in-the-last-day-meditation-camp-drew-crowds","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यान साधना शिविर में अंतिम दिन उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यान साधना शिविर में अंतिम दिन उमड़ी भीड़
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
नगर के सावन कृपाल रूहानी मिशन आश्रम में चल रहे ध्यान साधना शिविर के अंतिम दिन रविवार को भारी भीड़ रही।
रविवार को सत्संगकर्ता हुकुम सिंह ने कहा कि जो लोग भजन, सुमिरन करते हैं वह अपने ही ऊपर दया करते हैं। जो भजन नहीं करते वह अपनी गरदन अपने आप ही काट रहे हैं। उन्होंने ‘साधो सो सतगुरू मोहि भावे, मेले जाए न महंत कहावे, पूजा, भेंट न लेवे’ सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जीएस मुनी और प्रमोद गुप्ता ने प्रभु भक्ति पर चर्चा की। रागिनी और निशा ने सतगुरू महिमा के सबद गाए। डॉ. पीएस सोमवंशी ने हुजूर सावन सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान पूरे दिन लंगर चलता रहा। तमाम लोगों ने लंगर में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन में नरेंद्र सिंह, श्रीओम, राजकुमार, सुरेंद्र गुप्ता, गंगाराम, अवधेश गुप्ता, मंजू सिंह, जदुवीर, सुधा, सरला, सोनी गुप्ता, देवेश आदि का विशेष सहयोग रहा। आयुषी गुप्ता को इंजीनियरिंग की शिक्षा पूरी करने पर सम्मानित किया गया।