फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In taekwondo students showed Johar

ताइक्वांडो में छात्र-छात्राओं ने दिखाए जौहर

Sun, 21 Aug 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 21 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
In taekwondo students showed Johar
छात्र-छात्राओं ने दिखाए जौहर - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
जनता इंटर कॉलेज में माध्यमिक कॉलेजों की मंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बरेली, बदायूं, पीलीभीत और मेजबान शाहजहांपुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन

विभिन्न भार वर्गोें की प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में पीलीभीत के हर्ष कटियार, मो. नासिर, शाहजहांपुर के हर्षित शुक्ला, फरमान खान, सुमित सिंह, अनिकेत कुमार, बरेली के देवेंद्र, हितेश और रजत सिंह विजेता बने। सीनियर वर्ग में पीलीभीत के पवन श्रीवास्तव, रचित मौर्या, बरेली के आसिफ, मनोज कुमार, शाहजहांपुर के विपिन सिंह, कमलजीत, योगेश भाष्कर, राजा बाबू, अतुल गुप्ता, बदायूं के अभिमन्यु विजयी रहे। इसी तरह सब जूनियर वर्ग में पीलीभीत के काव्य जोशी, शाहजहांपुर के रोहित कुमार, रचित पांडेय, अभिजीत शर्मा, एमडी आकिल, राहुल और बरेली के अभिषेक वर्मा, अर्जुन गोस्वामी विजयी रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग सब जूनियर वर्ग में शाहजहांपुर की महिमा, फलक, प्रियंका, अंशिका सिंह, बदायूं की मुस्कान, कशिश दुबे, शशिबाला, साक्षी और बरेली की अंशिका सक्सेना, जूनियर वर्ग में शाहजहांपुर की अनामिका, कशिश, बरेली की दिव्या रस्तोगी और गीता गुप्ता तथा बदायूं की श्वेता झा, पिंकी कश्यप, अंकिता श्रीवास्तव, नेहा, रवीना, प्रिया विजयी घोषित की गईं। सीनियर वर्ग में बदायूं की आरती शाक्य, प्रज्ञा मिश्रा, बरेली की मोना भारती, जया, दीक्षा, कशिश और शाहजहांपुर की राखी गुप्ता तथा रूफी विजेता बनीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व सहायक प्रबंधक मेजर केपी अग्निहोत्री और प्रधानाचार्य सुनील कुमार पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। निर्णायक मंडल में गंगाराम प्रेमी, अनिल मालवीय, अनिलेश कुमार सिंह, राम कुमार, राहुल सिंह, अनिल अग्निहोत्री, कमल तिवारी, चंद्रपाल सिंह, अनमता खान, निशा, अंचना मनचंदा, नरेंद्र पाल वर्मा, धर्म प्रकाश, मीना कक्कड़, योगेंद्र सिंह, सत्य प्रकाश, अंकित सिंह, सूरज थापा, अंकुश अग्रवाल, चंदन, वेद प्रकाश, कशिश खान, शुभम यादव, सचिन प्रेमी आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed