फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In Shahjahanpur doctor told teenager she pregnant govt doctor removed 6 kg tumor from her stomach

UP: प्राइवेट डॉक्टर ने कुंवारी बेटी को बता दिया प्रेगनेंट, घरवाले सरकारी अस्पताल गए तो निकला छह KG का ट्यूमर

Sat, 21 Jun 2025 05:17 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: विकास कुमार Updated Sat, 21 Jun 2025 05:17 PM IST
सार

कांट के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी का पेट काफी ज्यादा फूलने की वजह से डॉक्टर को दिखाया। यहां निजी डॉक्टरों को दिखाने पर कोई फायदा नहीं हुआ तो बरेली के निजी अस्पताल में दिखाया। वहां डॉक्टर ने उसे गर्भवती बता दिया। 

विज्ञापन
In Shahjahanpur doctor told teenager she pregnant govt doctor removed 6 kg tumor from her stomach
डॉक्टर ने पेट से निकाला 6 किलो का ट्यूमर - फोटो : एएनआई

विस्तार

यूपी के शाहजहांपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज की सर्जरी विभाग की टीम ने 17 वर्षीय किशोरी के पेट का ऑपरेशन कर साढ़े छह किलो का ट्यूमर निकाला है। किशोरी कई दिन से परेशान थी। डॉक्टर के अनुसार, अब वह सुरक्षित है।

विज्ञापन

पेट फूलने की वजह से दिखाया डॉक्टर को
कांट के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी का पेट काफी ज्यादा फूलने की वजह से डॉक्टर को दिखाया। यहां निजी डॉक्टरों को दिखाने पर कोई फायदा नहीं हुआ तो बरेली के निजी अस्पताल में दिखाया। वहां डॉक्टर ने उसे गर्भवती बता दिया। अविवाहित किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी पर परिवार वाले परेशान हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार डॉक्टर की जांच में हुई ट्यूमर की पुष्टि
हालत में सुधार नहीं होने पर मां अपनी बेटी को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहुंची। सर्जरी विभाग में सर्जन डॉ. मोहम्मद इमरान ने उसका परीक्षण किया। उसकी जरूरी जांचें कराने पर ट्यूमर की पुष्टि हुई।

विज्ञापन

पेट से निकाला छह किलो का ट्यूमर
शुक्रवार दोपहर में उसका ऑपरेशन किया गया। डॉ. इमरान ने बताया कि प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार के मार्गदर्शन में डॉ. आशुतोष, डॉ. संकेत और डॉ. इमरान के सहयोग से डेढ़ घंटे तक चले ऑपरेशन में किशोरी के पेट से साढ़े छह किलो का ट्यूमर निकाला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed