फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In Rampur Kalan, plotting is being done by encroaching on barren land, cremation grounds, and public roads.

Shahjahanpur News: रामपुर कलां में बंजर, मरघट और रास्ते की भूमि पर कब्जा कर हो रही प्लाॅटिंग

Tue, 06 Jan 2026 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
In Rampur Kalan, plotting is being done by encroaching on barren land, cremation grounds, and public roads.
खुटार। गांव रामपुर कलां में कॉलोनाइजर ने मरघट, बंजर भूमि और सरकारी रास्ते पर कब्जा कर प्लाॅटिंग शुरू कर दी है। साक्ष्यों सहित शिकायत पर एसडीएम चित्रा निर्वाल ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल कब्जा हटाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

गांव रामपुर कलां में बंजर का रकबा है। गांव के अवनीश कुमार ने शिकायत की थी कि प्लाॅटिंग करने वाले बंजर भूमि पर रोड बना रहे हैं। लेखपाल आजम खां ने जांच कर रिपोर्ट लगाई थी कि बंजर भूमि से नाली बनाई जा रही थी, कार्य को बंद करा दिया गया है। अब कोई निर्माण नहीं चल रहा है। जमीन की सुपुर्दगी प्रधान को दी गई है। उधर सोमवार को बंजर भूमि पर पत्थर डालकर रोड बनाने की तैयारी होने पर शिकायतकर्ता ने फिर एसडीएम को अवगत कराया और डाले गए पत्थरों के फोटो भी उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

प्लाॅटिंग वाली जमीन के पास ही मरघट के नाम दर्ज जमीन है। यहां भी प्लाॅटिंग हो रही है और मरघट भूमि पर मिट्टी डालकर कब्जा कर लिया गया है। रास्ते की जमीन पर भी कब्जा किया जा रहा है। गांव के विजय कुमार ने दोनों मामलों की साक्ष्य लगाकर शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हाईवे के किनारे होने के कारण बेशकीमती है जमीन
जिन जमीनों पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है, वह शाहजहांपुर पलिया हाईवे के किनारे होने के कारण बेशकीमती है। हाईवे बनने के बाद से ही किनारे की अन्य जमीनों पर भी माफिया की नजर है। हरियाली पट्टा आदि की जमीन पर भी पौध लगाने के स्थान पर दुकानें आदि बनाई जा रहीं हैं।
--
नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी और लेखपाल को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अवैध निर्माण नहीं हटाया गया तो अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
-चित्रा निर्वाल, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed