{"_id":"694442aa214c082425027787","slug":"in-case-of-an-accident-a-first-information-report-fir-should-be-filed-against-the-concerned-official-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-160722-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हादसा होने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध दर्ज की जाए प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हादसा होने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध दर्ज की जाए प्राथमिकी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार शाम को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि जिस विभाग की गलती से कहीं दुर्घटना होगी, संबंधित अधिकारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
डीएम ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अवैध कटों को अच्छे ढंग से बंद किया जाए। इसे तोड़ने या हटाने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। सड़कों पर आवश्यकता अनुसार पट्टी, संकेतक, रिफ्लेक्टर, साइन बोर्ड, ब्रेकर आदि सुरक्षात्मक कार्य प्राथमिकता पर कराया जाएं।
टोल प्लाजा से सड़क सुरक्षा नियमों के संबंध में अनाउंसमेंट होता रहे। नगरिया मोड़ की हाईमास्ट तत्काल सही कराई जाए। डीएम ने कहा कि नेशनल हाईवे पर लगीं सभी स्ट्रीट लाइटें रात में जलती रहें और गड्ढों को भरवाया जाए। कहा कि बिना नंबर प्लेट के कोई भी डंपर नहीं चलेगा। वाहनों पर अच्छे रिफ्लेक्टर लगवाए जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने एडीएम प्रशासन एवं एआरटीओ को निर्देश दिए कि नियमित निरीक्षण करते रहें। सड़कों के पास की झाड़ियां को साफ कराया जाए। एसपी राजेश द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।