फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In Bhudkheda village, a young man hanged himself to death

भूडख़ेड़ा गांव में युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी

Fri, 25 Feb 2022 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
In Bhudkheda village, a young man hanged himself to death
सेहरामऊ दक्षिणी में युवक की मौत के बाद मौके पर पहुंचे लोग - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के गांव भूड़खेड़ा निवासी नन्हें लाल (40) ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। शव बुधवार सुबह कमरे में लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। परिजन उन्हें मानसिक मंदित बता रहे हैं। मंगलवार रात नन्हेंलाल करीब 11 बजे खाना खाने के बाद कमरे में जाकर सो गए थे। जबकि पत्नी सुनीता व पांच बच्चे दूसरे कमरे में लेटे थे।
विज्ञापन

आधी रात के बाद नन्हेंलाल पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर लटक गए। सुबह नौ बजे तक नन्हेंलाल जब कमरे से बाहर नहीं निकले तो पत्नी सुनीता अंदर गईं तो पति का शव देखकर चीख पड़ीं। बच्चे भी पिता की मौत पर बिलख पड़े। कुछ देर में गांव के लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच डॉयल 112 को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भतीजे पिंटू ने बताया कि नन्हेंलाल मानसिक मंदित थे। उनकी पिछले कई महीने से दवा चल रही थी।
विज्ञापन

आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव
सेहरामऊ दक्षिणी। क्षेत्र के गांव गौहनिया में तकरीबन 35 वर्षीय एक युवक का शव बुधवार सुबह जन्नेशाह के सरसों के खेत में आम के पेड़ पररस्सी के फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शव की तलाशी में जेब से की-पैड मोबाइल व कुछ कागज और डायरी मिली है। पुलिस ने मोबाइल नंबरों से संपर्क साधा। कई नंबरों पर फोन ही रिसीव नहीं हुआ। एक महिला ने फोन उठाया, पर पुलिस का नाम सुनकर उसने मोबाइल बंद कर लिया। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed