Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In a thrilling contest, Lakhimpur Veterans defeated Shahjahanpur by one run.

Shahjahanpur News: रोमांचक मुकाबले में लखीमपुर वेटरन ने शाहजहांपुर को एक रन से हराया

Mon, 16 Nov 2026 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 16 Nov 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
In a thrilling contest, Lakhimpur Veterans defeated Shahjahanpur by one run.
शाहजहांपुर में कृभको फ​र्टिलाइजर के मैदान पर टॉस के बाद हाथ मिलाते ​लखीमपुर व शाहजहांपुर की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहजहांपुर। डॉ.गौर हरि सिंघानिया उत्तर प्रदेश टी-20 क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के अंतर्गत रविवार को खेले गए मुकाबले में लखीमपुर वेटरन ने शाहजहांपुर वेटरन को रोमांचक मुकाबले में एक रन से हरा दिया। अंतिम ओवर तक चले मुकाबले में शाहजहांपुर की टीम लक्ष्य से महज एक रन पीछे रह गई।
कृभको फर्टिलाइजर मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखीमपुर वेटरन ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 129 रन बनाए। गौरव कपूर ने 49 और नीरज ने 33 रन का योगदान दिया। शाहजहांपुर की ओर से तारिक ने तीन विकेट लिए, जबकि अनुज गुप्ता और केडी सिंह ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहजहांपुर वेटरन की टीम निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 128 रन ही बना सकी। अनुज गुप्ता ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 रन बनाए। इरफान रजा ने 18 और शुभम कपूर ने 17 रन का योगदान दिया। लखीमपुर की ओर से नीरज शुक्ला ने दो विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अनुज गुप्ता सर्वश्रेष्ट बल्लेबाज और तारिक सर्वश्रेष्ट गेंदबाज चुने गए। मैच में अंपायर की भूमिका इमरान और रुद्र प्रताप ने निभाई। स्कोरिंग आकाश गुप्ता और निशांत ने की, जबकि कमेंट्री पंकज तिवारी ने की। मैच के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की डेवलपमेंट कमेटी के संयोजक आनंद पाठक रहे। लखीमपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अभिषेक शुक्ला, शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर डॉ. मनोज यादव और मसूद कमाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed