फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Impersonating policemen, fraudsters cheated stamp sellers of Rs 78 thousand

Shahjahanpur News: पुलिसकर्मी बताकर टप्पेबाजों ने स्टांप विक्रेता से ठगे 78 हजार रुपये

Thu, 16 May 2024 03:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 16 May 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Impersonating policemen, fraudsters cheated stamp sellers of Rs 78 thousand
पीड़ित स्टांप विक्रेता रामआसरे। संवाद
शाहजहांपुर। कच्चा कटरा के पास बाइक सवार बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर तलाशी लेने के नाम पर स्टांप विक्रेता के बैग से 78 हजार रुपये उड़ा दिए। बाद में बैग देखने पर पीड़ित को इसकी जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला सिंजई निवासी रामआसरे सिंह कचहरी में स्टांप विक्रेता हैं। वह बुधवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से कचहरी जाने के लिए निकले थे। रास्ते में उन्हें बैंक में 1,06,000 रुपये जमा करने थे। रुपये उनके बैग में रखे थे। रास्ते में कच्चा कटरा मोड़ से पहले बाइक से आए दो युवकों ने हाथ देकर उनकी स्कूटी रुकवा ली। वे लोग खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए रामआसरे की तलाशी लेने लगे। इस दौरान आरोपियों ने बैग में रखे 500 के 156 नोट कुल 78 हजार रुपये निकाल लिए और कच्चे कटरा मोड़ से अंदर की ओर चले गए। बाद में उन्होंने बैग देखा तो उनको ठगी का एहसास हुआ। रामआसरे ने बताया कि टप्पेबाजों की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। उन्होंने चौक कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर चौक कोतवाली राजीव तोमर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed