फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   'Illegal occupation of lands Cases dealt with a list '

‘अवैध कब्जे वाली जमीनों की  सूची बनाकर निपटाएं मामले’

Sun, 07 Aug 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जलालाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो जलालाबाद। Updated Sun, 07 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
'Illegal occupation of lands Cases dealt with a list '
जमीन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
समाधान दिवस पर डीएम ने राजस्व कर्मियों को दिए दिशा निर्देश 
 जिलाधिकारी पुष्पा सिंह ने कहा है कि सभी राजस्व कर्मी पट्टे वाली जमीनों पर अवैध कब्जों की मिल रही शिकायतों की ग्रामवार सूची बनाकर उनका मौके पर जाकर अविलंब निस्तारण कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि मेड़बंदी का निपटारा पक्के तूदाबंदी के साथ करें। यदि इसके बाद भी कोई कब्जे का प्रयास करें तो आरोपी के खिलाफ  कानूनी कार्रवाई करने में संकोच न करे।

शनिवार को कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में डीएम पुष्पा सिंह के साथ एसपी डा. मनोज कुमार भी अचानक जा पहुंचे। हालांकि समाधान दिवस में एक भी फरियादी नहीं पहुंचा। इस दौरान मौजूद राजस्व कर्मियों से डीएम ने कहा कि आम आदमी बीमा योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके, इसके लिए प्रत्येक राजस्वकर्मी गांव में जाकर पात्र व्यक्तियों का चयन करें। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में छूटे पात्र लोगों को भी शीघ्र चिहिन्त करने को कहा ताकि अगली सूची में उन लोगो के नाम भेजे जा सके। इस दौरान कोतवाल केके तिवारी, दरोगा इफ्तिखार खां, वसीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed