{"_id":"683dec28cede4d5e9f0df753","slug":"illegal-encroachments-removed-from-barn-and-pond-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-145195-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खलिहान और तालाब से हटाए गए अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खलिहान और तालाब से हटाए गए अवैध कब्जे
विज्ञापन
अल्हागंज क्षेत्र में खलिहान की जमीन से कब्जा हटाती जेसीबी। स्रोत : राजस्व विभाग
जलालाबाद। अल्हागंज क्षेत्र के गांव इमलिया व किरतापुर में तालाब व खलिहान की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे प्रशासन ने सोमवार को जेसीबी से हटवा दिए।
एसडीएम दुर्गेश यादव ने बताया कि किरतापुर में तालाब की जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति ने लकड़ी का खोखा रख लिया था और कई अन्य लोगों ने वहां जानवरों को बांधकर उनकी चारा वाली चन्नी बना रखी थी। ग्रामीणों की शिकायत पर आरोपियों से कब्जे हटाने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया।
इसी तरह इमलिया में खलिहान की जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति ने पक्का निर्माण कराना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर राजस्व टीम को मौके पर भेजकर नाप कराई गई। नाप में कब्जे की पुष्टि होने के बाद उसे जेसीबी से हटवा दिया गया। एसडीएम ने बताया कि दोनों गांवों में कब्जा हटवाने के साथ ही आरोपियों को दोबारा कब्जा करने का प्रयास करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
साथ ही तालाब में जमा गाद को हराकर उसे साफ कराने के पंचायत सचिव को निर्देश दिए गए। अवैध कब्जे हटाए जाने के दौरान नायब तहसीलदार रोहित कटियार भी राजस्व टीम के साथ मौजूद रहे। संवाद