फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Illegal encroachments along the Lipulekh-Bhind highway were removed using JCBs.

Shahjahanpur News: लिपुलेख-भिंड हाईवे के किनारे जेसीबी से हटाए गए अवैध कब्जे

Fri, 26 Sep 2025 03:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:47 AM IST
सार

कांट नगर सीमा में लिपुलेख-भिंड हाईवे के किनारे अवैध कब्जे लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी से हटवा दिए। इस कार्रवाई से हाईवे चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। प्रशासन ने आगे भी सख्ती से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Illegal encroachments along the Lipulekh-Bhind highway were removed using JCBs.
कांट में हाईवे के किनारे से अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद - फोटो : mathura

विस्तार

कांट। लिपुलेख-भिंड हाईवे पर नगर सीमा में सड़क के किनारे तक किए गए अवैध कब्जे बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी से हटवा दिए। इसके साथ ही नगर सीमा में हाईवे के चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया। अब इसी हाईवे पर अन्य स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बरेली मोड़ से लेकर जलालाबाद के याकूबपुर तिराहा तक हाईवे को फोरलेन बनाने की सरकार से मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन तीन वर्ष पहले शुरू हुआ यह काम कई कारणों से अब तक पूरा नहीं हो सका है। हाईवे के किनारे खड़े पुराने वृक्ष काटने की वन विभाग से मंजूरी नहीं मिलने से एक वर्ष तक यह काम रुका रहा।
विज्ञापन

बाद में चौड़ीकरण का काम शुरू होने पर अवैध कब्जों से रुकावट पड़ने लगी। अतिक्रमण हटाने से पहले लोक निर्माण विभाग ने अवैध कब्जेदारों को नोटिस जारी कर हाईवे के दोनों ओर 60-60 फुट जगह खाली कर अपने कब्जे स्वत: हटाने के निर्देश दिए। नगर सीमा में कुछ लोगों ने अपने कब्जे हटा लिए, लेकिन अन्य तमाम लोगों ने अतिक्रमण किए रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने सख्ती की तो व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने के लिए मोहलत मांगी, लेकिन कब्जे नहीं हटने पर करीब 200 लोगों को दोबारा नोटिस जारी हुए। इस बीच, लोक निर्माण विभाग ने पिपरौला के पास हाईवे के किनारे से अतिक्रमण हटा दिया। साथ ही अवैध कब्जों के चिह्नित ठिकानों पर तीसरा नोटिस चस्पा कर कब्जेदारों को चेतावनी दी कि अपने कब्जे 22 सितंबर तक हटा लें, अन्यथा उनके अतिक्रमण जेसीबी से ध्वस्त कराकर इस पर होने वाला व्यय भी वसूल किया जाएगा।
इसी क्रम में बृहस्पतिवार को लोनिवि, राजस्व विभाग और नगर पंचायत की संयुक्त टीम जेसीबी लेकर हाईवे के किनारे पहुंची और पुलिस की मौजूदगी में अस्थायी कब्जे ध्वस्त कराकर हटा दिए।

--
बरेली मोड़ से जलालाबाद के याकूबपुर तिराहा तक लिपुलेख-भिंड हाईवे का चौड़ीकरण होना है, लेकिन कई जगह अतिक्रमण के कारण इस काम में रुकावट पड़ रही थी। यह काम जल्द कराने के लिए अतिक्रमण हटाया गया। जनहित में जहां भी जरूरी होगा, वहां सख्ती से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।
-जोगेंद्र गंगवार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed