फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Illegal arms factory operating in a dilapidated house busted; two arrested.

Shahjahanpur News: खंडहर मकान में चल रही शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार

Sun, 04 Oct 2026 10:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Illegal arms factory operating in a dilapidated house busted; two arrested.
निगोही पुलिस की गिरफ्त में अवैध असलाह बनाने के आरोपी। स्रोत: पुलिस
निगोही। थाना पुलिस ने गांव मिलकिया के पूरब स्थित खंडहर मकान में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से अवैध असलहा बनाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से तमंचे, कारतूस, ड्रिल मशीन समेत शस्त्र बनाने का सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार रात पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से खंडहर मकान में शस्त्र फैक्टरी संचालित होने की सूचना मिली। पुलिस ने गांव मिलकिया के पूरब में स्थित मकान में दबिश दी। पुलिस को देखते ही अंदर असलहा बना रहे युवक भागने लगे। घेराबंदी कर पुलिस ने भटपुरा मिश्र निवासी संतोष कुमार और घनश्यामपुर निवासी अनिल सिंह को पकड़ लिया।
विज्ञापन

तलाशी में चार तमंचे, कारतूस, ड्रिल मशीन और असलहा बनाने के अन्य उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कबाड़ी की दुकानों और आरा मशीनों से सामान जुटाकर तमंचों के पुर्जे तैयार करते थे। सुनसान स्थानों पर असलहा तैयार करने के बाद उन्हें होटल-ढाबों पर रुकने वाले ट्रक चालकों के जरिये तीन से पांच हजार रुपये में बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed