{"_id":"26ec59c4b9b2885a793a005650657457","slug":"if-there-is-no-report-from-sp-unemployed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर एसपी से मिले बेरोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर एसपी से मिले बेरोजगार
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 08 Jun 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार हुए बेरोजगार थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर सोमवार को एसपी से मिले। एसपी ने मामले में रिपोर्ट लिखने के आदेश दे दिए हैं।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी खलीक अहमद, उनके भाई रिजवान और अफजाल, मोहल्ला हाथीथान के निहालउद्दीन, मोहल्ला चौक आला खां के सरफद्दीन और गांव चिनौर के इकबाल ने रेलवे भर्ती बोर्ड दिल्ली में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर भर्ती के लिए आवेदन किया था। सभी ने जनवरी 2013 में परीक्षा दी। सीतापुर में कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर सभी से 50-50 हजार रुपये हड़प लिए थे। इस मामले में चार दिन पहले पीड़ितों ने थाना सदर बाजार में तहरीर दी थी। थाने में सुनवाई नहीं होने पर पीड़ितों ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी ने सदर इंस्पेक्टर जेपी तिवारी को मामले में मुकदमा लिखकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।