फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   If the dowry did not get 50 thousand rupees, then the groom refused the marriage

दहेज में 50 हजार रुपये नहीं मिले तो दूल्हा ने किया शादी से इनकार

Sun, 14 Jun 2020 09:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
If the dowry did not get 50 thousand rupees, then the groom refused the marriage
बंडा। दहेज में 50 हजार रुपये न मिलने पर दूल्हा और उसके पिता ने शादी करने से इनकार कर दिया। कहासुनी के बाद बगैर दुल्हन के बरात बैरंग लौट गई। लड़की के पिता की ओर से बंडा थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, दूल्हा के पिता ने बरात लौटाने का आरोप लड़की वालों पर लगाया है।
विज्ञापन

गांव रामदेवरी निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी चार माह पूर्व जनपद पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव मवैया निवासी युवक के साथ तय की थी। शुक्रवार रात बरात गांव पहुंची। वधू पक्ष के लोगों ने बरात का स्वागत किया और द्वारचार आदि की रस्म के बाद फेरों के समय वर और वधू पक्ष में नकदी, जेवर आदि को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई भी हो गई। गांव के लोगों ने बमुश्किल मामले को शांत किया। इसके बाद बरात बिना शादी के ही वापस लौट गई।
विज्ञापन

युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि दस जून को उन्होंने तिलक में एक लाख रुपये नकद, सोने की एक अंगूठी और बाइक दान में दी थी। इसके अलावा बरात में करीब चार लाख रुपये का खर्च कर व्यवस्थाएं की थीं। शुक्रवार रात फेरे होने के समय दूल्हे के पिता और शादी तय कराने वाले 50 हजार रुपये मांगने लगे। उन्होंने तत्काल इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई। इस पर वर पक्ष के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया। काफी खुशामद के बाद भी बात नहीं मान कर बिना शादी किए ही बरात वापस ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दूल्हे के पिता ने बताया कि दहेज में रुपये मांगने की बात निराधार है। वधू पक्ष की ओर से दिए जा रहे जेवर और कपड़े उनके मन के नहीं थे। वधू के पिता से शिकायत की तो वे लोग मारपीट पर उतारू हो गए और शादी से इनकार कर दिया। पंचायत फैसले के बाद भी वधू पक्ष के लोगों ने शादी नहीं की। मजबूरन वे लोग वापस घर चले आए। गांव के लोगों का कहना है कि फेरों के समय दोनों पक्षों के विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी। इसके बाद बरात लौट गई।
लड़की के पिता की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस को गांव भेजकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
संतोष सिंह, कार्यवाहक थानाध्यक्ष बंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed