{"_id":"5ef4e4418ebc3e42dc3a4058","slug":"if-petrol-becomes-expensive-congressmen-roam-around-in-the-city-keeping-motorcycles-on-the-legs-shahjahanpur-news-bly410556165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल महंगा हुआ तो मोटर साइकिलें तांगे पर रखकर शहर में घूमे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल महंगा हुआ तो मोटर साइकिलें तांगे पर रखकर शहर में घूमे कांग्रेसी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ने के विरोध में कांग्रेसियों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी बाइक तांगे पर रखकर पहले शहर में घूमे। इस दौरान सदर कोतवाली के गेट पर धरना दिया और सरकार विरोधी नारे लगाए।
दोपहर करीब एक बजे जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता उर्फ मुन्ना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय में इकट्ठे हुए। वहां हुई सभा में जिला अध्यक्ष ने कहा कि सरकार डीजल, पेट्रोल के दामों में हर रोज वृद्धि कर रही है, जिससे किसानों और आम लोगों की कमर टूट गई है। डीजल का उपयोग कृषि प्रधान देश में सबसे ज्यादा किसान करते हैं, लेकिन देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हो गई है जो बेहद निंदनीय है।
सभा बाद कांग्रेसियों ने कार्यालय के बाहर खड़े ट्रक में धक्का देकर महंगाई और सरकार के प्रति विरोध जताया। फिर कुछ देर खड़े होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष तस्नीम अली खान के निर्देशन में कार्यकर्ताओं ने अपनी बाइक तांगे पर लादकर चल दिए। कांग्रेसी नेता और कुछ कार्यकर्ता रिक्शों पर बैठकर चल रहे थे और बाकी पैदल थे। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सावित्री शर्मा अलग रिक्शा पर चल रही थीं। कांग्रेसी टाउनहॉल से रवाना होकर आर्य समाज मंदिर होते हुए सदर बाजार चौराहे पहुंचे। वहां पहुंचकर तांगे में जुता घोड़ा बैठ गया। कांग्रेसी काफी देर तक घोड़े को उठाने की कोशिश करते रहे, लेकिन नहीं उठा। इसके बाद कांग्रेसियों ने अपनी मोटर साइकिलें तांगे से उतार लीं। इसके बाद कांग्रेसी सदर कोतवाली गेट के सामने धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। कुछ देर नारेबाजी के बाद कांग्रेसी उठकर चल दिए। वहां से रवाना होने के बाद पंखी चौराहा, सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज रोड होते हुए शहीद पार्क पहुंचे। वहां शहीद प्रतिमाओं को नमन किया और विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखने का संकल्प लिया। इस दौरान मनोज त्रिपाठी, ममता सिंह, कृष्ण विनोद मिश्रा, अनूप वर्मा, फुरकान अहमद कुरैशी, अटल बिहारी, बृजेश गुप्ता, शावेज खां, फरमान, हस्सू खां, फहीम उल कदर, अदीब अहमद, गौरव त्रिपाठी आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट ने दाम नियंत्रित रखने की मांग की
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट से जुड़े व्यापारियों ने भी किसानों समेत आम देशवासियों को महंगाई से राहत देने के लिए सरकार से डीजल पेट्रोल के दाम नियंत्रित रखने को कारगर नीति बनाने की मांग की है। संगठन की बृहस्पतिवार को जिला महामंत्री नाजिम खां के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि 16 दिन से जिस तरह डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं, वह देश की जनता के साथ वायदा खिलाफी है। डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन शुल्क बढ़ रहा है और उसी अनुपात में महंगाई बढ़ेगी जबकि इस समय कोरोना से जूझ रहे लोगों को सरकार से राहत मिलने की अपेक्षा है। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री मुकेश मोदी ने पेट्रोलियम के दाम स्थिर रखने को उस पर जीएसटी लागू करने का सुझाव दिया। बैठक मेें नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, नीरज गुप्ता, रोहित अग्रवाल, सुरेंद्र सेठी, अभिषेक गुप्ता, वेद प्रकाश रावत, संजीव राठौर, मो. रफी, धर्मपाल रैना, शहबाज खां आदि मौजूद रहे। संवाद