फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   I love Mohammed Posters put up at a religious event police investigate in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: धार्मिक आयोजन में लगा दिए आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर, पुलिस ने आयोजकों को दी हिदायत

Sat, 04 Oct 2025 06:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Oct 2025 06:20 PM IST
सार

शाहजहांपुर के गांव मिश्रीपुर में धार्मिक आयोजन चल रहा है। यहां किसी ने टेंट पर आई लव मोहम्मद के पोस्टर लगा दिए। पुलिस के पहुंचने से पहले पोस्टर हटा दिए गए। 

विज्ञापन
I love Mohammed Posters put up at a religious event police investigate in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर में एक धार्मिक आयोजन में टेंट पर आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर लगा दिए गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक पोस्टर हटा दिए गए। पुलिस ने आयोजकों को सद्भाव बनाए रखने की सख्त हिदायत देते हुए टेंट हटवा दिया।

विज्ञापन


शनिवार को गांव मिश्रीपुर में धार्मिक आयोजन कराया जा रहा था। आरोप है कि यहां टेंट पर आई लव मोहम्मद के पोस्टर लगे हुए थे। किसी ने आरसी मिशन पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पास शिकायतकर्ता ने फोटो भी प्रेषित किए। सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर गई तब तक पोस्टरों को हटा दिया गया। पुलिस ने काफी तलाश की, लेकिन पोस्टर नहीं मिले।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने आयोजकों को सख्त हिदायत दी कि सद्भाव कायम रखें। अन्यथा की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पुलिस ने टेंट हटवा दिया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। हालांकि मौके पर पोस्टर नहीं मिले हैं। मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed