फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Spaiyon anger over power cuts

बिजली कटौती को लेकर सपाइयों में गुस्सा

Wed, 29 Jun 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Wed, 29 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
 भीषण गर्मी और उमस के माहौल में रात को होने वाली बिजली कटौती को लेकर सपाई भी गुस्से में हैं। मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने डीएम पुष्पा सिंह से भेंट कर विभागीय अधिकारियों को कटौती का शेड्यूल बदलवाने का अनुरोध किया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और ईदगाह प्रबंध समिति ने भी ज्ञापन देकर रात में कटौती बंद कराए जाने की मांग की। पिछले कुछ दिनों से रात एक बजे से तड़के पांच बजे तक आपात बिजली कटौती किए जाने से लोगों का रहना मुहाल हो गया है। दिन भर भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को रात भी बगैर बिजली के काटने पड़ रही है। इसके विरोध मेें व्यापार मंडल मिश्रा गुट पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता का घेराव किया था। एसई ने संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ की सिस्टम कंट्रोल के एक्सईएन से दूरभाष पर बात कराई और रात में होने वाली कटौती शीघ्र बंद कराने का भरोसा दिया था। 
विज्ञापन

एसई के आश्वासन के विपरीत सोमवार की रात डेढ़ बजे से पूरे शहर की बत्ती फिर गुल हो गई। बिजली सप्लाई सुबह पांच बजे के बाद चालू की गई। इसके विरोध में सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां मंगलवार को डीएम पुष्पा सिंह से मिले। इसके बाद उन्होंने एसई आरके अग्रवाल और एक्सईएन सिटी विवेक पटेल से वार्ता की। सपा जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि रमजान माह को देखते सुबह सहरी के समय एक बजे से पांच बजे तक और शाम को इफ्तार के दौरान बिजली कटौती पर रोक लगाने के प्रयास करें। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि विभाग के कुछ अधिकारी जानबूझकर बिजली कटौती कर सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं। बिजली कटौती का रोस्टर बदलकर सप्लाई में शीघ्र सुधार नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों की मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी। उधर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद ताहिर अंसारी ने मुख्यमंत्री के नाम डीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि जिले में 1200 मेगावाट का थर्मल बना होने के बावजूद जनता को बिजली के लिए तरसाना पड़ रहा है। बीबीजई ईदगाह प्रबंध समिति के अध्यक्ष राहत अली खां ने डीएम को दिए ज्ञापन में रोजेदारों को बिजली कटोती से होने वाली असुविधा का जिक्र किया। कहा कि रमजान में 24 घंटे बिजली देने का सरकारी दावा झूठा साबित हो रहा है। शिष्टमंडल में शामिल मिर्जा आसिफ अली बेग, सैयद कासिम रजा आदि ने बिजली सप्लाई में तत्काल सुधार कराए जाने की मांग की।  
विज्ञापन

 
ट्रांसफार्मरों के साथ एलटी लाइन के जंपर जले 
बहादुरगंज बिजली उपकेंद्र से जुड़े खलीलशर्की मोहल्ले के ट्रांसफार्मरों के हीटअप होकर जलने के दौरान पास की एलटी लाइन के जंपर जल गए। इस फाल्ट को ठीक करने के लिए लाइन स्टाफ की टीम दोपहर को करीब दो घंटे तक घंटाघर से लेकर अंबा सिने प्लेक्स मोड़ तक पेट्रोलिंग करती रही। बता दें कि सोमवार की शाम खलील शर्की में एक ही स्थान पर लगे चार ट्रांसफार्मर आग की चपेट में आ गए थे। प्रभारी जेई शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि आग से खराब हुए चारों ट्रांसफार्मर सुबह तक बदल दिए गए, लेकिन एलटी लाइन के जंपर कई स्थानों पर जल गए। जली कोठी के पास पोल पर जंपर ठीक करने के दौरान लगाई गई सीढ़ी से रोड पर यातायात में भी रुकावट पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed