फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Husband filed a report against wife and in-laws for demanding extortion in Bareilly

पत्नी ने मांगी 12 लाख की रंगदारी: पति को चार महीने बाद पता लगी यह सच्चाई, विरोध करने पर जेवर भी ले गई

Fri, 09 Jun 2023 04:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 09 Jun 2023 04:47 PM IST
सार

शाहजहांपुर में शादी के चार महीने बाद युवक ने अपनी पत्नी और सुसराल वालों पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह भी आरोप लगाया कि पत्नी पहले से ही शादीशुदा है। 

विज्ञापन
Husband filed a report against wife and in-laws for demanding extortion in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर में पति-पत्नी के विवाद का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के चार महीने बाद पति ने पत्नी और सुसराल वालों पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह भी आरोप लगाया कि पत्नी पहले से ही शादीशुदा है। उसके घरवालों ने यह बात छिपाकर उसकी दोबारा शादी करा दी। पत्नी घर में रखे जेवरात भी ले गई। 

विज्ञापन


चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भाटनटोला निवासी युवराज वर्मा की शादी आठ फरवरी 2023 को हरदोई के थाना माधौगंज के सुभाषनगर निवासी स्मिता सोनी से हुई थी। आरोप लगाया कि स्मिता सोनी के पिता प्रमोद सोनी व परिवार के अन्य लोग साजिश रचकर अमीर लड़कों को अपने जाल में फंसाते हैं और फिर उनसे धन उगाही करते हैं। 
विज्ञापन


अजब शादी की गजब कहानी: दुल्हन ने फुफेरे भाई संग लिए सात फेरे, दूल्हे के साथ सहेली का हुआ विवाह
विज्ञापन
विज्ञापन


युवराज वर्मा के मुताबिक प्रमोद सोनी ने चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घूरनतलैया निवासी अपने रिश्तेदार राजकमल वर्मा, अनुज व अनुराग वर्मा के साथ मिलकर सच्चाई छिपाते हुए उसकी शादी स्मिता से करा दी। जबकि स्मिता पहले से ही शादीशुदा थी। उसने 15 नवंबर 2021 में हरदोई के माधौगंज निवासी युवक से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। 

सच्चाई पता चलने पर किया झगड़ा 

इसका पता चलने पर युवराज और उसके घरवाले हैरान रह गए। आरोप है कि विरोध करने पर स्मिता ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। झगड़ा करने के बाद घर में रखे जेवरात लेकर अपने मायके चली गई। अब स्मिता अपने घरवालों के साथ मिलकर उससे 12 लाख रुपये रंगदारी मांग रही है। पीड़ित ने पत्नी स्मिता सोनी समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

मुकदमे में प्रमोद सोनी, सीमा सोनी, उमंग सोनी, यश सोनी, नैंसी वर्मा उर्फ स्मिता सोनी (युवराज की पत्नी), चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घूरनतलैया निवासी राजकमल वर्मा, अनुज व अनुराग वर्मा को नामजद किया गया है। युवराज का कहना है कि 24 अप्रैल को स्मिता झगड़ा करने के बाद जेवरात लेकर चली गई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed