{"_id":"69f502631ce3838cc4088ed5","slug":"husband-arrested-on-charges-of-dousing-wife-with-petrol-and-setting-her-on-fire-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-172150-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महिला पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के आरोप में पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महिला पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के आरोप में पति गिरफ्तार
विज्ञापन
चौक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी श्याम मिश्रा। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस टीम ने शुक्रवार सुबह मोहल्ला सिंजई निवासी सुरभि पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के आरोप में उसके पति श्याम मिश्रा को बरेली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि माेहल्ला भारद्वाजी निवासी गीता शुक्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि बेटी सुरभि शुक्ला की शादी 10 मई 2023 को मोहल्ला सिंजई निवासी श्याम मिश्रा के साथ की थी। शादी में करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे। पहली विदा के बाद से ही बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा था।
कुछ दिन पूर्व जान से मारने की नीयत से बेटी का गला दबा दिया गया था। आरोप है कि 28 अप्रैल को दामाद श्याम मिश्रा, समधन पुष्पा मिश्रा, समधी विनोद मिश्रा, बेटी की ननद अल्का पांडेय, बड़ी ननद पूजा व बहनोई किशन ने दहेज में कार मांगी और बांझ होने का ताना देते हुए पेट्रोल डालकर बेटी को जला दिया।
विज्ञापन
जले कपड़े उतारकर दूसरे कपड़े पहनाकर जिला अस्पताल छोड़कर भाग गए। बेटी 95 प्रतिशत जल चुकी है। लखनऊ में उसका उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है।