{"_id":"69989eb03f52be559b0c88dd","slug":"husband-arrested-and-sent-to-jail-for-abetting-suicide-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-166117-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आत्महत्या के लिए उकसाने में पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आत्महत्या के लिए उकसाने में पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Fri, 20 Feb 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर निवासी पिंकी की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मृत्यु से पूर्व पिंकी ने वीडियो बनाया था, इसमें अपनी मौत का जिम्मेदार पति और उसकी महिला मित्र को ठहराया था। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
हरदोई के थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के बेहटा धीरा गांव निवासी राधेश्याम ने दर्ज कराई रिपोर्ट मेें बताया कि उन्होंने बेटी पिंकी की शादी 20 साल पूर्व चिनौर के दीपक शुक्ला के साथ की थी। 15 फरवरी को नाती अंशू शुक्ला ने फोन पर सूचना देते हुए कहा कि मां ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। आरोप है कि दामाद दीपक शुक्ला के प्रिया गुप्ता नाम की महिला के साथ संबंध थे।
इसी कारण उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि परिवार के लोग भी उनकी बेटी को मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करते थे। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोप के आधार पर मृतका के पति को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।