फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Husband Accused of Abetting Suicide Arrested

Shahjahanpur News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी पति को किया गिरफ्तार

Sat, 30 May 2026 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Husband Accused of Abetting Suicide Arrested
शाहजहांपुर। खुदागंज पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी पति मोहल्ला लक्ष्मीपुर निवासी गोधनलाल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य ने बताया कि 24 मई को बरेली जिले के थाना फरीदपुर क्षेत्र के सैदापुर गांव निवासी ओमप्रकाश ने दामाद गोधनलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 14 साल पूर्व बेटी लक्ष्मी की शादी गोधनलाल के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही दामाद बेटी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर दहेज की मांग करने लगा।

वर्ष 2016 में कोर्ट में मुकदमा डाला था, लेकिन समझौते के बाद बेटी को ससुराल भेज दिया। कुछ दिन ठीक रहने के बाद दामाद बेटी को दोबारा प्रताड़ित करने लगा। 13 मई को बेटी को ससुराल लाकर समझाया और दूसरे दिन ससुराल छोड़ आए। 15 मई की सुबह सूचना मिली कि बेटी के साथ मारपीट की गई। परेशान होकर बेटी ने आत्महत्या कर ली। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में बेटी के शरीर में चोट के निशान पाए गए। पूछने पर गोधनलाल के भतीजे सनी ने गालियां दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed