फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hurt by the poison of communalism in youth dissolved Raza Murad

युवाओं में सांप्रदायिकता का जहर घोले जाने से आहत हैं रजा मुराद

Tue, 24 Feb 2015 12:59 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 24 Feb 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
Hurt by the poison of communalism in youth dissolved Raza Murad
दमदार रोबीली आवाज और शानदार अभिनय के दम पर सिनेप्रेमियों के दिल पर राज करने वाले अभिनेता रजा मुराद युवाओं में बढ़ती नशाखोरी की प्रवृत्ति और उनमें सांप्रदायिकता का जहर से घोले जाने से काफी आहत हैं। तभी तो उन्होंने युवाओं का आह्वान किया है कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता के खिलाफ अभियान चलाया है, उसी तरह युवा ड्रग्स और सांप्रदायिकता रूपी गंदगी को साफ करने के लिए महाअभियान चलाएं, जिससे हमारा राष्ट्र और प्रगति कर सके।
विज्ञापन

बॉलीवुड के चरित्र अभिनेता मुराद महमंद हद्दफ निवासी साबिर अली के पुत्रों इजलाल अली खां और शारिक अली खां के वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करने आए हुए हैं। होटल सत्यम में अमर उजाला से बातचीत करते हुए रजा मुराद ने राजनीति की तरह फिल्मों के भी गिरते स्तर पर चिंता व्यक्त की। बोले: आज कलम में गिरावट आई है। अच्छे संवाद, अच्छी कहानी और अच्छे गीत लिखने वालों की कमी है। जिस तरह देश के लिए मजबूत विपक्ष की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह फिल्मों में सशक्त विलेन की भूमिका होती है। तमाम नायक-खलनायक अच्छे संवादों के कारण ही ऊपर उठे और उनके संवाद ही उनकी पहचान बन गए। आज ऐसा नहीं है।
विज्ञापन

वर्तमान फिल्मों की कहानियों पर उनका कहना है कि जब तक दर्शक देख रहा है, तभी तक इन फिल्मों का जीवन है और जिस दिन दर्शक मुंह फेर लेगा, ऐसी फिल्में दिखनी बंद हो जाएंगी। दर्शकों के दिलों में जगह बनाने के लिए राजपाल यादव जैसा कर्मठ और जुझारू कलाकार की जरूरत है। जरूरी नहीं कि हीरो बनने के लिए छह फुट का कद और सुंदरता ही हो, राजपाल जैसा छोटे कद का आदमी भी दर्शकों के दिलों में जगह बना सकता है। उन्हें खुशी है कि शाहजहांपुर से राजपाल, बरेली से प्रियंका चोपड़ा और रामपुर से वह स्वयं बॉलीवुड में जमे हुए हैं। रजा मुराद ने बताया कि वह ‘कहां गए वो लोग’ सीरियल में अमर शहीद अशफाक उल्ला खां का किरदार निभा चुके हैं। हमें ऐसे सपूतों पर फख्र करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed