फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hurt by beating, the young man hanged himself

Shahjahanpur News: पिटाई से आहत युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

Sat, 11 Mar 2023 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 11 Mar 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Hurt by beating, the young man hanged himself
शाहजहांपुर। तिलहर थाना क्षेत्र के गांव पुरायूं निवासी ओमकार के बेटे 20 वर्षीय सचिन कश्यप ने बृहस्पतिवार को फंदे से लटककर जान दे दी। उसका शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। भाई सोनू ने बताया कि सचिन की बहनोई के भाई ने पिटाई कर दी थी। इससे वह आहत था।
विज्ञापन

सचिन मजदूरी करता था और अपनी पत्नी संगीता के साथ बहन लक्ष्मी के बरखेड़ा गांव स्थित घर में रहता था। होली पर संगीता अपने मायके बरेली के थाना फरीदपुर के गांव मैनी चली गई। बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे सचिन अपने गांव पुरायूं आ गया। यहां उसने कमरे में रस्सी को कुंडे से बांधकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

भाई सोनू ने बताया कि बहन के देवर ने सचिन की पिटाई कर दी थी। इसी से आहत होकर उसने जान दे दी। सचिन की मौत के बाद चार माह के बच्चे की जिम्मेदारी पत्नी संगीता के ऊपर आ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed