फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Humidity wreaks havoc, maximum temperature rises by 5.8 degrees

Shahjahanpur News: उमस ने किया बेहाल, अधिकतम तापमान में 5.8 डिग्री का उछाल

Wed, 02 Jul 2025 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Humidity wreaks havoc, maximum temperature rises by 5.8 degrees
खिरनीबाग क्षेत्र में तेज धूप का बचाव करते हुए जातीं महिलाएं। संवाद
शाहजहांपुर। तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान में 5.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई। गन्ना शोध संस्थान के मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में 5.8 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब चार मिलीबार बढ़ा हुआ और पूर्वी हवा चल रही है। संभावना है कि बुधवार को मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed