फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Humid during the day...heavy rain in the evening

Shahjahanpur News: दिन में उमस...शाम को झमाझम बारिश

Thu, 19 Jun 2025 10:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Humid during the day...heavy rain in the evening
बृहस्पतिवार शाम को शहर में छाए काले बादल। संवाद
शाहजहांपुर। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से चार दिन तक गरज और तेज हवा के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार की रात हल्की बूंदाबांदी के बाद बृहस्पतिवार को जहां दिन में उमस रही वहीं शाम को झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार रात में दो मिलीबार बारिश हुई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब दो मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 64 प्रतिशत है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। गरज और तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी
- दृश्यता कम होने पर घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद कर अंदर रहें।
- बिजली के उपकरणों का प्लग निकालकर बंद रखें।
- वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
- बारिश होने पर पेड़ के नीचे आश्रय न लें।
- जल स्रोतों से तुरंत बाहर निकलें।
- पशुओं को खुले स्थान या पेड़ के नीचे नहीं बांधें।
- भारी बारिश से फसलों को भी नुकसान होने की आशंका है।
00
धान की रोपाई में आई तेजी



दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से किसानों के चेहरों पर चमक आ गई है। धान की रोपाई के लिए किसानों ने खेत बनाने शुरू कर दिए हैं। तिल, उर्द, बाजरा की बोआई भी शुरू हो जाएगी। बारिश गन्ने की फसल के लिए काफी फायदेमंद है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है।

बृहस्पतिवार शाम को शहर में छाए काले बादल। संवाद

बृहस्पतिवार शाम को शहर में छाए काले बादल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed