फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hulasnagra crossing on Lucknow-Delhi National Highway will remain closed for 12 hours on Tuesday

बरेली: मंगलवार को 12 घंटे बंद रहेगी लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हुलासनगरा क्रॉसिंग, रूट डायवर्जन लागू 

Mon, 17 Jan 2022 09:47 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 17 Jan 2022 09:47 PM IST
सार

एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने बताया कि दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर, नैनीताल से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन बरेली में बड़ा बाईपास, विलयधाम चौराहा से नवाबगंज, पीलीभीत, पूरनपुर, खुटार, लखीमपुर खीरी होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे।

विज्ञापन
Hulasnagra crossing on Lucknow-Delhi National Highway will remain closed for 12 hours on Tuesday
हुलासनगरा क्रॉसिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ-दिल्ली हाईवे स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग मरम्मत के चलते मंगलवार को सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान दिल्ली, बदायूं, नैनीताल की ओर से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन तैयार किया गया है। यह डायवर्जन मंगलवार सुबह से ही लागू कर दिया जाएगा, जो काम समाप्त होने तक लागू रहेगा। इस दौरान क्रॉसिंग पर हल्के-भारी सभी वाहनों का आवागमन यहां बंद रहेगा।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने बताया कि दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर, नैनीताल से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन बरेली में बड़ा बाईपास, विलयधाम चौराहा से नवाबगंज, पीलीभीत, पूरनपुर, खुटार, लखीमपुर खीरी होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे। सीतापुर, हरदाई, कन्नौज, कानपुर के लिए लखीमपुर खीरी से मोहम्मदी, बर्बर, औरंगाबाद, मैगलगंज होते हुए आगे जाएंगे। इन्वर्टिस तिराहा से शाहजहांपुर की ओर जाने वाले वाहन बड़ा बाईपास पर बीसलपुर चौराहा नवदिया झादा से भुता, बीसलपुर, पीलीभीत, पूरनपुर, खुटार, लखीमपुर खीरी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। बदायूं की ओर से आने वाले वाहन बुखारा मोड़ से फरीदपुर बाईपास से बीसलपुर, पीलीभीत, पूरनपुर, खुटार, लखीमपुर खीरी होते हुए आगे जाएंगे। रूट डायवर्जन के सभी प्वाइंट पर पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन


इमरजेंसी वाहनों के लिए छूट, रोडवेज बसों पर लागू होगा
आकस्मिक सेवा से जुड़े वाहन एंबुलेंस, फायर सर्विस, पुलिस आदि को रूट डायवर्जन से छूट दी गई है। वे किसी भी रूट से कहीं भी आ-जा सकते हैं। डायवर्जन आकस्मिक वाहनों को छोड़ रोडवेज बसों समेत सभी तरह के वाहनों पर लागू होगा। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस की ओर से रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच प्वाइंट से होगा डायवर्जन
रूट डायवर्जन के लिए नवदिया झादा, फरीदपुर तिराहा कस्बा, फरीदपुर मोड़ फतेहगंज पूर्वी की ओर, इन्वर्टिस तिराहा और विलय धाम चौराहा पर प्वाइंट बनाए गए हैं। इन सभी स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी। इसके अलावा नवदिया झादा, इन्वर्टिस तिराहा, विलयधाम चौराहा और फरीदपुर में क्रेन की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक व्यवस्था का सुचारु रूप से चलाने के लिए पांच टीएसआई, पांच एचसीपी, पांच हेड कांस्टेबल और दस कांस्टेबल लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed