{"_id":"69206c754a573b95920591c4","slug":"huge-career-opportunities-in-sports-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-158328-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खेलकूद में कॅरिअर की अपार संभावनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खेलकूद में कॅरिअर की अपार संभावनाएं
विज्ञापन
शाहजहांपुर में हर कुमार पाठक इंटर कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम में उपस्थित जिला खेल अधिकारी ए
- फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। श्री हर कुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने कहा कि आज के युग में खेलकूद में अपार संभावनाएं हैं। लड़कियों के सामने भी कॅरिअर बनाने के कई रास्ते हैं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में वह छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। छात्राओं ने सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा को शांत किया। कार्यक्रम में करीब 80 छात्राएं मौजूद रहीं।
जिला खेल अधिकारी ने कहा कि हाल में ही महिला वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की जीत के बाद बालिकाओं में क्रिकेट के प्रति उत्साह बढ़ा है। छात्राओं को शिक्षा के साथ ही खेलकूद पर भी ध्यान देना चाहिए। इससे न सिर्फ शारीरिक-मानसिक मजबूती मिलती है बल्कि कॅरिअर की राह भी आसान होती है।
उन्होंने कहा कि इंडोर व आउटडोर खेल के जरिये अपना हुनर निखार सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक खेलकूद में भाग लेने वालों के सरकारी नौकरी मिलने की संभावना भी रहती है। छात्राएं भी खेल के मैदान पर उतरें और खुद को कम न समझकर बेहतर प्रदर्शन कर नाम रोशन करें।
विज्ञापन
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि तीरंदाजी, क्रिकेट, फुटबाल, हॉकी समेत कई खेलों में अपना कॅरिअर बना सकते हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी हैं तो खेल में पीछे क्यों रहें? जीवन में पढ़ाई के साथ खेल का महत्व होना चाहिए। उन्होंने स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल संबंधी सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी। कॉलेज की प्राचार्य ब्यूटी ने आभार जताया। कार्यक्रम में अंजुम उस्मानी, अंजू, अनीता देवी, मीना बाली, दीपशिखा आदि मौजूद रहीं।