फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hrithik murder case: Police failed to solve the mystery, will now conduct DNA test

ऋतिक हत्याकांड : खुलासे में नाकाम पुलिस अब कराएगी डीएनए टेस्ट

Thu, 10 Apr 2025 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 10 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Hrithik murder case: Police failed to solve the mystery, will now conduct DNA test
शाहजहांपुर/परौर। 23 मार्च को बकरी चराने के दौरान लापता हुए आठ वर्ष के ऋतिक का कंकाल मिलने के बाद पुलिस डीएनए टेस्ट कराएगी। सैंपल को मुरादाबाद स्थित फॉरेंसिक लैब में भेजने की तैयारी है। वहीं, हत्याकांड की कड़ी को जोड़ने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन

आठ वर्षीय रितिक की 26 फरवरी को मकान से कुछ दूरी पर शर्ट मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई थी। गांव व आसपास के दो किलोमीटर के दायरे में कांबिंग की थी। पुलिस की टीमों के साथ ही एसओजी ने डेरा डाला, लेकिन ग्रामीण इलाकों में बालक को तलाश नहीं कर पाई। 15 दिन के बाद लापता बच्चे का गेहूं के खेत में कंकाल मिल गया। उसकी हत्या कर शव को डाला गया है। अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने खेत स्वामियों, बटाईदारों व अन्य लोगों से पूछताछ की है। परिजन किसी से रंजिश होने का इन्कार कर रहे हैं। ऐसे में केस उलझ गया है। बालक की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। दूसरी ओर पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों का माता-पिता से मिलान कर डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। जांच के लिए सैंपल को मुरादाबाद लैब भेजा जाएगा। जिस खेत में कंकाल मिला है, पुलिस ने वहां गेहूं को कंबाइन के बजाय मजदूरों से कटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अमित चौरसिया ने बताया कि बालक का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed