फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   How many more campaigns ... We will not improve

कितने भी चलाओ अभियान...हम तो नहीं सुधरेंगे

Thu, 02 Nov 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Thu, 02 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
How many more campaigns ... We will not improve
यातायात - फोटो : अमर उजाला
- यातायात माह के दूसरे दिन ही ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम, कागजों तक ही सिमट गई कवायद
विज्ञापन

हर बार की तरह इस बार भी यातायात माह कागजों में सिमटता नजर आ रहा है। इतने ताम-झाम के बाद भी शहर की सड़कों पर ट्रैफिक बेलगाम है। ट्रैफिक पुलिस के सामने ही नियमों की धज्जियां उड़ाईं जा रही हैं। यातायात माह के दूसरे ही दिन बृहस्पतिवार को अव्यवस्थित वाहनों की वजह से शहर के कई चौराहों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। इसके बावजूद पुलिस अधिकारी यातायात बंदोबस्त को बेहतर बनाने का दावा कर रहे हैं। पब्लिक को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की बात कही जा रही है, लेकिन धरातल पर हालात में कोई सुधार नहीं है। यही वजह है कि इस बार भी यातायात माह कागजों में सिमटता नजर आ रहा है। कहने को तो शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस की तैनाती रहती है। इसके बावजूद घंटों जाम लगने से ट्रैफिक पुलिस की कार्यकुशलता पर सवाल उठना लाजिमी है। यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जहां नाबालिगों को टेंपो और ई-रिक्शा चलाते देखा जा सकता है वहीं नौसिखिए सड़कों पर भारी वाहन दौड़ाते हुए भी नजर आ रहे हैं। न हेलमेट की व्यवस्था ही लागू है और न ही दोपहिया वाहनों पर तीन सवारियां चलने पर कोई सख्ती दिख रही है।
--------
एक बाइक पर पूरा परिवार
यातायात माह में जागरूकता अभियान के दौरान भी नियमों को किस तरह से ताक में रखकर लोग सड़कों पर चल रहे हैं, इसका अंदाजा इस तस्वीर से लगाया जा सकता है। एक बाइक पर पूरा परिवार निकल पड़ा है। पति-पत्नी और साथ में तीन बच्चे। इनको न तो यातायात पुलिस की परवाह है और न ही किसी हादसे का डर है। यातायात माह में इस तरह का नजारा शहर में किसी भी चौराहे पर देखा जा सकता है। गौर करने वाली बात यह है कि यहां यातायात पुलिस की तैनाती भी रहती है। 
विज्ञापन

-------
ट्रिपल राइडिंग तो अपराध है...
मोटर वाहन अधिनियम के तहत भले ही ट्रिपल राइडिंग अपराध हो, लेकिन लोग इसे नहीं मानते। शहर हो या गांव हर जगह बाइक पर तीन और चार सवारियां बैठी नजर आ जाएंगी। बाइक चलाने वाले चालक हेलमेट भी नहीं लगाते। चौराहों और तिराहों पर खड़े पुलिस कर्मी भी यह सब कुछ मूकदर्शक बने देखते रहते हैं। कई बार ट्रिपल राइडिंग से हादसे हो जाते हैं, लेकिन फिर भी लोग सबक नहीं लेते। यातायात पुलिस भी कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकताओं को पूरा करती है। यातायात पुलिस की मौजूदगी में एक बाइक पर तीन-चार लोग सवार होकर आसानी से बिना किसी रोकटोक के गुजर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
प्रेशर हॉर्न और बेतरतीब वाहनों पर रोक नहीं
शहर के व्यस्त इलाकों में गुजरते वक्त भारी वाहनों के चालकों के साथ छोटे वाहनों के चालक भी अनावश्यक रूप से प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करते हैं। इस पर भी कोई रोक नहीं है। शहर में जगह-जगह बेतरतीब खड़े वाहनों पर भी यातायात पुलिस का ध्यान नहीं जा रहा। इन वाहनों की वजह से शहर में जगह-जगह अक्सर जाम की समस्या पैदा होती है। हालांकि, नियमानुसार आबादी के इलाकों अनावश्यक रूप से प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।
-------
हेलमेट के  लिए नहीं संजीदगी
तमाम अभियान और जागरूकता कार्यक्रमों के बावजूद हेलमेट को लेकर दुपहिया वाहनों के चालक संजीदा नजर नहीं आते। ज्यादा से ज्यादा 10 प्रतिशत लोग ही हेलमेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि हेलमेट न होने की वजह से हादसों में लोगों की जान चली जाती है। आमतौर पर लोग हेलमेट को बोझ समझते हैं। बिना हेलमेट के पुलिस कार्रवाई के नाम पर चालान करके औपचारिकता पूरी कर लेती है। 
---
ट्रैफिक पुलिस यातायात माह के तहत लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। जो लोग यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
-विपिन शुक्ला, यातायात प्रभारी
--------
कैंप लगाकर टैक्सी चालकों को बताए यातायात के नियम
शाहजहांपुर। यातायात माह के तहत ट्रैफिक पुलिस की ओर से बृहस्पतिवार को पुवायां टैक्सी स्टैंड पर कैंप लगाया गया। यहां वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में बताया गया। टीएसआई विपिन शुक्ला ने वाहन चालकों को पम्फलेट वितरित किए। टीएसआई ने बताया कि एक माह तक इसी तरह से जिले भर में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कैंप लगाकर वाहन चालकों की नेत्रदान भी कराया जाएगा।
-------
60 वाहनों का चालान, आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला
शाहजहांपुर। यातायात माह के दूसरे दिन ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर यातायात नियमाें का उल्लंघन करने वाले 60 वाहनों का चालान कर दिया। इस दौरान आठ हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया। यातायात निरीक्षक विपिन शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को भी वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। 
---------
बिना लाइसेंस ई-रिक्शा, चलाया जाएगा व्यापक अभियान
शाहजहांपुर। शहर में 300 से ज्यादा ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। इनमें तमाम ऐसे ई-रिक्शा हैं जिनका रजिस्ट्रेशन तक नहीं है। इसके साथ ही तमाम ई-रिक्शा को बिना लाइसेंस अनुभवहीन चालक सड़कों पर दौड़ाते हुए नजर आ जाते हैं। यातायात माह के दौरान ऐसे ई-रिक्शा के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की योजना भी है।

----
वाहन चेकिंग कर वसूला जुर्माना
सेहरामऊ दक्षिणी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात माह के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को स्थानीय पुलिस ने हरदोई वार्डर पर वाहन चेकिंग करते हुए बगैर हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस व क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर 16 दोपहिया वाहनों का चालान किया और 2500 रुपये जुर्माना वसूल किया। इस दौरान थानाध्यक्ष प्रभूकांत, एसआई सर्वेश कुमार आदि मौके पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed