फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Housing Development Council to construct corridor in Chowk Mandi

Shahjahanpur News: चौक मंडी में आवास विकास परिषद कराएगा कॉरिडोर का निर्माण

Sun, 06 Jul 2025 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Housing Development Council to construct corridor in Chowk Mandi
शाहजहांपुर। शहर के चौक मंडी में दुर्गा मंदिर के पास यू-टर्न कॉरिडोर का निर्माण आवास विकास परिषद कराएगी। सवा करोड़ की लागत से बन रहे कॉरिडोर के लिए शासन की ओर से पहली किस्त के रूप में 25 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इसी महीने इसका निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में सुंदरीकरण के लिए प्रस्तावित कॉरिडोर के निर्माण में चौड़ी सड़क के साथ विद्युत आदि की व्यवस्था की जाएगी। इसका प्रस्ताव होने के बाद भी अली मार्केट में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। नगर निगम की सख्ती के बाद दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमित हिस्से को तोड़ दिया।
विज्ञापन

प्रस्ताव की मंजूरी के बाद इसको बनाने का जिम्मा आवास विकास परिषद को सौंपा गया है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही हैं। निविदा का काम पूरा हो गया है। जल्द ही टेंडर की स्वीकृति हो जाएगी। इसके साथ ही कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे अली मार्केट में सड़क का चौड़ीकरण हो जाएगा और सुंदरीकरण भी होगा। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कॉरिडोर के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इसको पूरा कर लिया जाएगा। इसी माह इसका निर्माण शुरू हो जाएगा।
- हेमंतराज, एई आवास विकास परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed