{"_id":"2b4845000c7cfc00a80ad3e73c16912c","slug":"house-band-clarinet-happiness-as-happiness-chhain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Òघर-घर बाजे शहनाई, खुशियां ही खुशियां छाईंÓ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Òघर-घर बाजे शहनाई, खुशियां ही खुशियां छाईंÓ
शाहजहांपुर
Updated Mon, 07 Sep 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
बरेली मोड़ स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में योगीराज भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर भजन संध्या का भी आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने भजनों के माध्यम से श्याम बाबा का गुणगान किया।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिर और दरबार की आकर्षक साज-सज्जा के बाद भक्तों ने खाटू श्याम के दरबार में मत्था टेककर मनौती मांगी। इसके बाद भजन-कीर्तन के माध्यम से श्याम प्रभु का गुणगान किया गया। अर्धरात्रि को कन्हैयाजी का जन्म होने के बाद आरती हुई और भोग लगाया गया। मुख्य ट्रस्टी अशोक अग्रवाल ने पत्नी साधना अग्रवाल के साथ पूजन किया। इस मौके पर पप्पू चौधरी ने श्री गणेश वंदना से भजन संध्या का शुभारंभ किया। तत्पश्चात रवि अग्रवाल और रजत खन्ना ने सजधज कर बैठ्यो सांवरिया, यौ बैठ्यो-बैठ्यो मुस्कावे, श्रंगार तेरा बाबा कहो किसने सजाया है, पूजा अग्रवाल ने घर-घर बाजे शहनाई, खुशियां ही खुशियां छाईं, सारे जहां से इत्र मंगा दो, बाबा को नहला दो, श्याम तेरी तस्वीर सिरहाने रखकर सोते हैं, निधि अग्रवाल और सीमा अग्रवाल ने खुशियों की घड़ियां आईं, यशोमती के घर में जन्म लिया है आदि भजन सुनाए।
इनके अलावा कमल नांरग, कशिश मेहरोत्रा, कुमार गौरव आदि ने भी भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर केक भी काटा गया। कार्यक्रम में रूपेश वोहरा, मनोज अग्रवाल, राज कुमार सिंह, विजय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अल्पित अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, राज कुमार गुप्ता, रवि अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, सोनिया, सुषमा अग्रवाल, मधु मित्तल, पल्लवी खन्ना, नीलू आदि मौजूद रहे।