फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hotel owner's body found in a semi-nude state near a temple.

Shahjahanpur News: मंदिर के पास अर्द्धनग्न अवस्था में मिला होटल स्वामी का शव

Sun, 17 May 2026 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Hotel owner's body found in a semi-nude state near a temple.
सोनू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : Samvad
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी निवासी सोनू (40) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार दोपहर अर्द्धनग्न अवस्था में उनका शव बरेली मोड़ स्थित खाटू श्याम मंदिर के पास पड़ा मिला। उनका शरीर नीला पड़ गया था। वह कांट रोड पर कृभको फर्टिलाइजर के पास होटल चलाते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की शाम करीब चार बजे घर से निकले थे। देर रात तक जब वह घर नहीं आए तो उन्हें फोन किया, लेकिन उनका मोबाइल बंद निकला। इसके बाद उनकी तलाश भी की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार की दाेपहर पुलिस ने बरेली मोड़ स्थित खाटू श्याम मंदिर के पास उनका शव पड़ा होने की सूचना दी। तब मौके पर जाकर शव की पहचान की।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पत्नी रेखा, बेटी नैंसी, बेटे नीशू व शाश्वत का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
युवक को गोली मारकर घायल करने का आरोपी गिरफ्तार



मीरानपुर कटरा। सुल्तानपुर गांव के रमेश कुमार को बृहस्पतिवार की रात गोली मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी तिलहर क्षेत्र के गांव धनकपुर निवासी सूबेदार को शनिवार की सुबह लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर लाल पंप के पीछे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर झाड़ियों से घटना से प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।



रमेश के भाई वेदराम की तहरीर के आधार पर धनकपुर निवासी सूबेदार एवं उसके अज्ञात साथी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की थी। पूछताछ में आरोपी सूबेदार ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी की शादी पहले रमेश से तय हुई थी। शादी नहीं हो पाने पर रमेश उसकी पत्नी को परेशान करने लगा। साले फूलबाबू से इस बारे में जानकारी मिलने पर वह उसके साथ तमंचा लेकर शेरपुर सुल्तानपुर मोड़ के पास पहुंचा और रास्ते में मिले रमेश को रोककर गोली मार दी।




थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह सेंगर ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि दूसरे आरोपी सूबेदार के साले फूल बाबू की तलाश की जा रही है। इस घटना में गंभीर रूप से घायल रमेश कुमार को राजकीय मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। संवाद

सोनू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

सोनू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : Samvad

सोनू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

सोनू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed