फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hospital checked by womens group

मंडलीय गुणवत्ता टीम ने महिला अस्पताल में की जांच 

Wed, 12 Jul 2017 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Wed, 12 Jul 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
Hospital checked by womens group
अस्पताल मे निरीक्षण
गुणवत्ता में महिला अस्पताल को मिले 87.6 फीसदी अंक 
विज्ञापन


मंडलीय गुणवत्ता मूल्यांकन टीम ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने महिला अस्पताल में प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थियेटर सहित विभिन्न विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने महिला अस्पताल को 87.6 फीसदी अंक दिए। मंडलीय गुणवत्ता निरीक्षण टीम बरेली के प्रतिनिधि रामसमुझ चौधरी, डॉ. आशीष यादव अस्पताल में गुणवत्ता का निरीक्षण किया। इस दौरान रोगियों को मिलने वाली सुविधाओं के अलावा ऑपरेशन थियेटर के उपकरणों आदि की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। इस दौरान टीम ने मौजूद स्टॉफ को ओटी की गुणवत्ता को और बेहतर करने के लिए टिप्स दिए। टीम ने स्टॉफ और डॉक्टरों को ग्लब्स कैसे पहने ताकि संक्रमण न हो और ग्लब्स भी फटे नहीं। इसके अलावा मरीजों की बेहतर सेवा के लिए रोगी कल्याण समिति मैनेजर सूर्य प्रताप सिंह की सराहना की। टीम ने सीएमएस डॉ. रेखा शर्मा के साथ बैठकर निरीक्षण की समीक्षा की। महिला अस्पताल को मूल्यांकन में 87.6 फीसदी अंक देकर आगे के मूल्यांकन के लिए प्रादेशिक टीम को अवगत कराया गया। इस दौरान जिला क्वालिटी कंसलटेंट डॉ. तौकी नबी, आरएसके मैनेजर सूर्य प्रताप, क्वालिटी मैनेजर जिला महिला अस्पताल डॉ. आरती रानी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed