{"_id":"58f900574f1c1bf15847116b","slug":"hon-ble-welcome-to-end-vip-culture","type":"story","status":"publish","title_hn":"माननीयों ने किया वीआईपी कल्चर खत्म होने का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माननीयों ने किया वीआईपी कल्चर खत्म होने का स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Fri, 21 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
मोदी सरकार के वीआईपी कल्चर खत्म करने के फरमान का लाल बत्ती धारकों ने खुले दिल से स्वागत किया है। सभी ने एक स्वर से प्रधानमंत्री के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसकी प्रशंसा की है।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कृष्णा राज कहती हैं कि उन्होंने तो प्रधानमंत्री के इस निर्णय का स्वागत करते हुए बृहस्पतिवार को ही अपनी दोनों गाड़ियाें से लाल बत्ती उतरवा दी। हालांकि यह आदेश एक मई से प्रभावी होगा, लेकिन जो अच्छा काम है वह तत्काल शुरू होेना चाहिए। वीआईपी कल्चर खत्म होने से अमीर-गरीब की खाई मिटेगी। हम सभी समाज का अंग हैं, इसलिए कोई छोटा-बड़ा नहीं। सभी समान हैं। इस निर्णय का जितना स्वागत किया जाए कम है।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने पीएम मोदी के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे अभूतपूर्व बताया। कहा, इससे समाज एकरूप में दिखाई देगा। चूंकि सरकार भी आम जनता की ही है, इसलिए लाल बत्ती का वीआईपी कल्चर खत्म होना गौरव की बात है। हम सभी इसका स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव कहते हैं कि वीआईपी कल्चर खत्म होने से अब सभी समान हो गए हैं। आखिर लाल बत्ती का इस्तेमाल करने वाले भी तो समाज का हिस्सा हैं। आम जनता ने ही हमें चुना हैं, इसलिए हमारे कंधाें पर सितारे तो जड़ नहीं गए। समाज का हिस्सा तब भी थे आज भी हैं। आम जनता से अलग नहीं हुआ सकता, इसलिए पीएम के निर्णय का वह खुले दिल से स्वागत करते हैं। इससे भेदभाव रहित समाज की स्थापना होगी।