{"_id":"6acbe38ee3dc47f86e0a014a","slug":"home-guard-who-fell-off-his-bike-due-to-a-bull-dies-during-treatment-shahjahanpur-news-c-4-1-bly1009-985994-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सांड़ की वजह से बाइक से गिरे होमगार्ड की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सांड़ की वजह से बाइक से गिरे होमगार्ड की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
होमगार्ड करन का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
तिलहर। बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी होमगार्ड करन (59) की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह छह दिन पूर्व सांड़ की वजह से बाइक से गिरकर घायल हो गए थे।
परिजनों ने बताया कि पांच अक्तूबर की शाम करन बिरसिंहपुर चौकी से शांतिभंग के एक आरोपी को लेकर थाने पहुंचे। ड्यूटी समाप्त होने पर वह बाइक से अपने घर जा रहे थे। रटा पुल के पास अचानक सामने से आए सांड़ की वजह से उनकी बाइक अनियंत्रित होने से गिर गए थे। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन बरेली के निजी अस्पताल में ले गए। रविवार सुबह करीब आठ बजे उनकी मौत हो गई। पत्नी मुन्नी शव को देख बिलख पड़ीं। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि ड्यूटी से घर लौटते समय होमगार्ड करन हादसे में घायल हुए थे। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
छुट्टा पशु से टकराई बाइक, पिता-पुत्र समेत तीन घायल
बंडा (शाहजहांपुर)। पीलीभीत जिले के घुंघचाई थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव निवासी 23 वर्षीय धनपाल बाहर रहकर काम करते हैं। रविवार को वह घर लौट रहे थे। उनके साथ पिता संतोष और छोटा भाई अनुज भी थे। बंडा-पूरनपुर मार्ग पर कृष्णानंद इंटर कॉलेज के सामने उनकी बाइक अचानक सड़क पर आए छुट्टा पशु से टकरा गई। हादसे में धनपाल, संतोष और अनुज घायल हो गए। संतोष और धनपाल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, अनुज की हालत में सुधार बताया गया है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
कलान। पटना देवकली शिव मंदिर में जलाभिषेक कर बाइक से लौट रहे क्षेत्र के गांव जखिया निवासी रानू यादव व निखिल यादव की बाइक में कार से टक्कर लग गई। वह पटना देवकली शिव मंदिर से जलाभिषेक कर बाइक से घर लौट रहे थे। स्टेट हाईवे पर बाराकला गांव के पास कलान की ओर से जा रही कार से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। दोनों को कलान स्थित पीएचसी भेजा गया। रानू यादव की हालत गंभीर होने पर बदायूं मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वाहन की टक्कर से युवक घायल
तिलहर। मोहल्ला खलील कटरा निवासी महावीर की बाइक में अज्ञात वाहन से टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन के अनुसार, शनिवार रात गांव राजनपुर स्थित मैरिज लॉन में पड़ोसी युवक की बरात में शामिल होकर महावीर लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे राजनपुर गांव से आगे पुलिया के पास उनकी बाइक में अज्ञात वाहन से टक्कर लग गई। उन्हें बरेली के निजी अस्पताल रेफर किया गया। मां सावित्री देवी ने बताया कि महावीर की दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी। परिवार में विवाद के चलते महावीर परेशान थे। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। संवाद