फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   home guard killed woman by hitting her with a brick in shahjahanpur

प्रेम संबंध में हत्या: महिला ने बनाई दूरी तो होमगार्ड ने बेरहमी से ली जान, खून से लाल हुई जमीन

Sat, 07 Jun 2025 10:43 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Jun 2025 10:43 AM IST
सार

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर के बंडा में एक होमगार्ड ने बेरहमी से महिला की हत्या कर दी। महिला विधवा थी। होमगार्ड के उससे प्रेम संबंध थे। दूरी बनाने पर आरोपी ने उसकी जान ले ली। 

विज्ञापन
home guard killed woman by hitting her with a brick in shahjahanpur
महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के बंडा में शुक्रवार रात कहासुनी के बाद होमगार्ड ने महिला के सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी होमगार्ड को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


बंडा के भानपुर निगुआ गांव की रहने वाली 35 वर्षीय किरन देवी के पति राजेश गौतम की 12 साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पति की मौत के कुछ समय बाद किरन देवी के घर में पड़ोसी गांव पड़रिया दलेलपुर के रहने वाले होमगार्ड पुष्पेंद्र कुमार का आना-जाना बढ़ गया। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से महिला ने उससे दूरी बना ली थी। इस पर दोनों के बीच काफी लड़ाई-झगड़ा होता था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- भाई के सामने बांके से काट दी पत्नी: पति को नींद की गोली खिलाकर गैर मर्दों से करती थी बात, घर भी बुलाती थी
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ईंट से सिर पर किए कई प्रहार 
शुक्रवार रात करीब 11 बजे पुष्पेंद्र किरन देवी के घर पहुंचा। दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। इसके बाद दोनों लोग साथ में घर से बाहर चल लिए। जैसे ही दोनों भानपुर निगुआ व पड़रिया दलेलपुर गांव के बीच अशोक के खाली पड़े प्लॉट के पास पहुंचे, तभी दोनों के बीच फिर विवाद होने लगा। इस बीच पुष्पेंद्र ने किरन के सिर पर ईंट मार कर उसकी हत्या कर दी। 

जानकारी मिलने पर पहुंची किरन की छोटी बेटी ने यूपी-112 पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बंडा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि पुलिस टीम ने पुष्पेंद्र को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed