{"_id":"5fbd5c838ebc3e9be74e50ff","slug":"home-guard-killed-by-train-hit-national-highway-hulasangra-railway-gate-shahjahanpur-news-bly4279649185","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे हुलासनगरा रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आकर होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे हुलासनगरा रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आकर होमगार्ड की मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर मीरानपुर कटरा इलाके में स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार सुबह ट्रेन की चपेट में आकर एक होमगार्ड की मौत हो गई। वह मीरानपुर कटरा थाने में तैनात थे। उनकी हुलासनगर रेलवे फाटक पर पुलिस कर्मियों के साथ यातायात नियंत्रण के लिए ड्यूटी लगाई गई थी। जहां वह बंद रेलवे फाटक के पास दो लाइनों के बीच अपनी बाइक खड़ी करने के बाद पैदल रेलवे लाइन पार कर रहे थे।
हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। पुलिस के अनुसार थाना खुदागंज क्षेत्र के गांव कंधरापुर नवदिया निवासी अशोक श्रीवास्तव (54) होमगार्ड में थे। पिछले चार महीने से वह मीरानपुर कटरा थाने में तैनात थे। पिछले कई दिनों से उनकी ड्यूटी हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंगलवार सुबह अशोक ने बाइक रेलवे फाटक के पास दो रेलवे लाइनों के बीच खड़ी की। इसके बाद वह पैदल पटरी पार करके जा रहे थे। उस वक्त रेलवे फाटक बंद था। तभी अप लाइन पर कोविड स्पेशल ट्रेन गुजरी उधर से गुजरी, जिसका उन्होंने ध्यान नहीं दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अशोक पटरी पार कर चुके थे। वह दूर पहुंचते इससे पहले ट्रेन नजदीक आ गई, जिस कारण उनका एक पैर ट्रेन से टकरा गया और उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद साथ में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी दौड़कर मौके पर पहुंचे। फौरन इसकी जानकारी मीरानपुर कटरा थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान और परिवार वालों को दी गई। उन्होंने मौके पर जाकर हादसे की जानकारी ली।