{"_id":"6525a33579211fe0760c201c","slug":"home-guard-dies-after-slipping-in-sharda-canal-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-6198-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पैर फिसलने से शारदा नहर में गिरे होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पैर फिसलने से शारदा नहर में गिरे होमगार्ड की मौत
Wed, 11 Oct 2023 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
पुवायां । पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव मधवापुर मरौरी निवासी होमगार्ड 55 वर्षीय जगतार सिंह की शारदा नहर में डूबने से मौत हो गई।
वे मंगलवार दोपहर अपने पुत्र गुरजोत सिंह और दामाद बलजीत सिंह के साथ कार से कहीं जा रहे थे। शारदा नहर के भांभी पुल के पास उन्होंने कार रुकवाई और शौच के लिए जाने की बात कहकर नहर के किनारे चले गए। अचानक पैर फिसल जाने से वह नहर में जा गिरे और डूबने से उनकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार जगतार सिंह होमगार्ड थे। उन्होंने कुछ दिन यूपी-112 के वाहन पर भी ड्यूटी की थी। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी रीढ़ की हड्डी के दो ऑपरेशन हो चुके थे। इस समय जगतार सिंह मेडिकल लीव पर थे। सूचना पर बंडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने इस मामले में ज्यादा जानकारी देने से इन्कार कर दिया।