{"_id":"6abc1cde5d91d93e1c058e61","slug":"home-guard-accused-of-stealing-money-from-vehicle-dashboard-after-hitching-a-ride-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-186062-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लिफ्ट मांगकर वाहन के डैशबोर्ड से रुपये निकालने का होमगार्ड पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लिफ्ट मांगकर वाहन के डैशबोर्ड से रुपये निकालने का होमगार्ड पर आरोप
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली के थाना सीबीगंज क्षेत्र के महेशपुर निवासी राजेश यादव ने थाना सदर बाजार में एक होमगार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने होमगार्ड पर वाहन के डैशबोर्ड से रुपये निकालने का आरोप लगाया है।
राजेश यादव ने बताया कि 26 सितंबर को वह ब्रेड वाहन पिकअप लेकर बरेली से बीसलपुर होते हुए शाहजहांपुर आए थे। महिला थाना स्थित बस स्टैंड के पास रास्ता बंद था। शराब के नशे में आए होमगार्ड ने कहा कि वह गाड़ी निकलवा देगा, लेकिन उसे बहादुरगंज तक छोड़ना होगा। इस पर होमगार्ड को बहादुरगंज जाकर छोड़ दिया। वहां होमगार्ड ने उनसे पानी मांगा।
आरोप है कि जब पानी लेने गए तो होमगार्ड ने वाहन के डैशबोर्ड में रखे 14090 रुपये निकाल लिए। होमगार्ड की ड्यूटी महिला थाने में थी। होमगार्ड का कैमरे से लिया फुटेज उनके पास है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।