फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Holly was pale farmers

किसानों की होली रही फींकी

Wed, 23 Mar 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो तिलहर।
ब्यूरो तिलहर। Updated Wed, 23 Mar 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Holly was pale farmers
मुआवजा न मिलने पर धरना - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन


मुआवजा न मिलने पर तहसील में शुरू किया धरना
 किसानों की होली फींकी रही, जिससे उनके चेहरे मुरझाए रहे। ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों के मुआवजे के लिए बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद कोई ठोस कार्यवाई नहीं हुई। परेशान होकर किसानों ने तहसीलदार कार्यालय के सामने बुधवार से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू कर दिया। भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय महासचिव तथा जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार यादव की अगुवाई में दर्जनों किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। 

इस मौके पर प्रमोद ने कहा कि जब किसानों के घर में चूल्हा तक नहीं जल पा रहा है तो होली पर तहसील परिसर में धरना देकर प्रशासन की नींद खोलने की कोशिश कर रहे हैं। एकलव्य छात्र शक्ति सेवा समिति के आनंद यादव ने कहा कि प्रशासन संवेदनहीन हो चुका है और किसानों को उत्पीड़ित कर रहा हैं। ऐसे में संगठन किसानों को उनका हक दिलाकर रहेगा। इस दौरान सत्येंद्र सिंह, मुलायम सिंह, कुलभूषण त्रिवेदी, लाखनराम गंगवार, उमेश मिश्रा, दिनेश चंद्र, वीर सहाय गंगवार, गोखरन लाल, सुदीप शर्मा, सुनील यादव, रामरहीम, सुवनेश सक्सेना, रामसाथी, रक्षपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed