फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Holding the hand of the teenager, the father and the girl were thrown off the bike, accused of molestation

Shahjahanpur News: किशोरी का हाथ पकड़कर पिता समेत बाइक से गिराया, छेड़खानी का आरोप

Fri, 16 May 2025 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Holding the hand of the teenager, the father and the girl were thrown off the bike, accused of molestation
जलालाबाद। देर शाम पिता के साथ बाइक पर बैठकर दवा लेने जा रही किशोरी का पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने सरेराह हाथ पकड़ लिया। इससे पिता-पुत्री बाइक समेत सड़क पर गिर गए। आरोप है कि सड़क पर गिरने पर युवकों ने किशोरी से अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर पिता-पुत्री को पीट दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी को बाइक पर बैठाकर पास के ही गांव नयागांव महसुलपुर से दवा दिलाने जा रहा था। शाम करीब छह बजे सरायंसाधौ रोड पर गांव हरेवा के समीप था। तभी पीछे से एक बाइक पर दो युवक आए और बाइक को बराबर से करके पीछे बैठी बेटी का हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन

इस दौरान उसकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई। आरोप है कि तभी आरोपियों ने बाइक रोक दी और बेटी से अश्लील हरकतें करने लगे। उसने और बेटी ने विरोध किया। तभी आरोपियों ने दोनों को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। राहगीरों के आ जाने पर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी गांव हरेवा के निवासी सोमेश और ब्रजेश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed