फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hockey and football training approved

Shahjahanpur News: हॉकी और फुटबॉल के प्रशिक्षण को मिली स्वीकृति

Thu, 03 Apr 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 03 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hockey and football training approved
शाहजहांपुर में हॉकी के प्र​शिक्षण ​शिविर में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। स्रोत: खेल विभाग - फोटो : mathura
शाहजहांपुर। नए वित्तीय वर्ष में जनपद में हॉकी एवं फुटबाल के प्रशिक्षण की स्वीकृति मिल गई है। इसके बाद नए खिलाड़ियों का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

हथौड़ा गांव स्थित परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम को कायाकल्प की वजह से बंद करा दिया गया। इस वजह से प्रशिक्षण के लिए डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली को चुना गया है। अभी तक खेलो इंडिया सेंटर में हॉकी व जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की ओर से कबड्डी, तीरंदाजी व क्रिकेट का प्रशिक्षण संचालित है, लेकिन नए वित्तीय वर्ष में खेल विभाग की ओर से हॉकी व फुटबाल के प्रशिक्षण के लिए दोबारा से स्वीकृति मिल गई है। प्रत्येक खेल में 40-40 खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दोबारा खिलाड़ियों के पंजीकरण शुरू हो गए हैं। इसके लिए 18 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिका 60 रुपये वार्षिक, दो फोटो व आईडी जमा कर जिला खेल कार्यालय में अपना पंजीकरण कर सकते हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए 210 रुपये प्रति माह शुल्क है।
विज्ञापन

-----------
कोच की नियुक्ति की गई
-प्रशिक्षण के लिए कोचों की नियुक्ति कर दी गई है। हॉकी के लिए मुजाहिद अली, फुटबाल के लिए पंकज सक्सेना, खेलो इंडिया सेंटर हॉकी के शकील अहमद, कबड्डी में निशांत कुमार, तीरंदाजी से अनिल मौर्या, क्रिकेट में इरफान खान अभ्यास करा रहे हैं। शाम को वेटलिफ्टिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय पाल वर्मा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर जल्द
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि वॉलीबॉल का प्रशिक्षण शिविर को जल्द ही शुरू कराया जाएगा। डीएम के निर्देश के बाद कोच की नियुक्ति कर वॉलीबॉल खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed