{"_id":"59664c594f1c1bab118b469a","slug":"hinzam-workers-protests-on-amarnath-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा पर हमले पर भड़के हिंजाम कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा पर हमले पर भड़के हिंजाम कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
Updated Wed, 12 Jul 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
आतंकी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा, आतंकियों पर कठोर सैनिक कार्रवाई करे सरकार
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकवादी हमले पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता बुधवार को भड़क गए। उन्होंने कलक्ट्रेट में आतंकी संगठनों के खिलाफ नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर हमले में लिप्त आतंकियों के खिलाफ कठोर सैनिक कार्रवाई कर मारे गए और घायल यात्रियों के घरवालों को पर्याप्त आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। मंच के जिलाध्यक्ष सर्वेश चंद्र मिश्र धांधू ने कहा कि देश के नागरिक जानते हैं कि आतंकियों ने सांप्रदायिकता का माहौल पैदा करने के लिए हिंदू तीर्थ यात्रा को निशाना बनाया, लेकिन इसमेें कहीं न कहीं सुरक्षागत ढ़िलाई भी रही। उन्होंने घटना को हिंदू समाज पर हमला बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं का दोहराव रोकने के लिए अमर नाथ यात्रा की संपूर्ण व्यवस्था सेना के हवाले करने के साथ ही सरकार के स्तर से सघन सैन्य अभियान चलाकर इस्लामिक आतंकवादियों को नेस्तनाबूद किया जाए। राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन मेें भविष्य में अमरनाथ यात्रा समेत अन्य हिंदू तीर्थ यात्राओं में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए ठोस कदम उठाने और हमले में मारे गए यात्रियों के आश्रितोें को एक-एक करोड़ व घायलों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की गई है। प्रदर्शन में अनूप गुप्ता, राहुल वाल्मीकि, आशीष शुक्ला, रामकुमार गुप्ता, संतोष गुप्ता, दीपू सिंह सोमवंशी, कमल मिश्रा, वरुण दीक्षित, रिंकू कनौजिया, कुशलेश मिश्रा, अनूप बाथम, रविमोहन मिश्रा, गौरव सिंह, सरोज गुप्ता, अजय अग्निहोत्री, ब्रजेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।