Shahjahanpur: हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के विरोध में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन जारी है। शाहजहांपुर में विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता शनिवार को खिरनीबाग स्थित जीआईसी मैदान में एकत्र हुए। कार्यकर्ता वहां से जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट गेट पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
कलक्ट्रेट गेट पर ज्ञापन देने से पूर्व प्रांत मंत्री अनुज सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की ममता सरकार भारत के संघीय ढांचे को ध्वस्त कर अपने वोट बैंक को सुरक्षित रखने के लिए किसी भी सीमा तक जा सकती है। पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में आ चुकी है। बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों को निर्बाध रूप से आने दिया जा रहा है। उनके आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- UP News: बेटी के ससुर संग फरार हुई महिला, पति बोला- तीन बार भागी पत्नी... बच्चों पर भी नहीं आया तरस
विहिप ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने, हिंसा की जांच एनआईए से कराने और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था का संचालन केंद्रीय सुरक्षा बलों के हाथों में देने, घुसपैठियों की पहचान कर उनको देश से निष्कासित करने और पश्चिम बंगाल व बांग्लादेश की सीमा पर तार लगाने का काम करने का मुद्दा भी उठाया। ज्ञापन देने वालों में महानगर मंत्री धर्मेंद्र सिंह, अभिनव ओमर, सुमित खन्ना, श्रीओम गुप्ता, नवनीत त्रिपाठी, विपिन मिश्रा, रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.